लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ और पास के जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।
सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के बाद गाजियाबाद पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश भवन पहुंचे और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।
उनकी पीएम मोदी से बैठक के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनसे भेंट की। पीएम से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिल्ली का दौरा अगले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।
सीएम योगी ने की श्रद्धा की पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी को भोलेबाबा के भक्तों पर श्रद्धा के पुष्प बरसाए। गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने आस्था को सम्मान देते हुए शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। इसके साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलीकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया।
उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोलेबाबा के भक्तों की श्रद्धा को नमन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की नियमित सुरक्षा, सम्मान, सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मेरठ के सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटिक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा नेता सुनील भराला आदि मौजूद रहे।
राघव चड्ढा ने भी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
आम आदमी से राज्यसभा सदस्य रहे राघव चड्ढा ने भी शनिवार को पीएम मोदी से भेंट की। इसके बाद उन्होंने तस्वीरें भी शेयर कीं। प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए चड्ढा ने एक्स पर लिखा, ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।












