news
Thursday, August 27, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन के बीच बसेगा श्रीकृष्ण का खूबसूरत शहर!

by National Agenda
June 24, 2026
in Uttar Pradesh
0
Krishna ji
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली : दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में अगर करोड़ों की कीमत का आशियाना आप नहीं बना पा रहे हैं तो आपके लिए ये गुड न्यूज है. एनसीआर की सीमा पर अलीगढ़ और मथुरा के बीच ऐसे भव्य हेरिटेज सिटी बनाई जा रही है, जहां आप सपनों का घर बना सकते हैं. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) इस राया हेरिटेज सिटी (Raya Heritage City) को  बसा रही है. ये प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मथुरा (राया कट) पर बसाया जा रहा है. अलीगढ़ बॉर्डर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहद नजदीक है. ताजमहल का दीदार करना भी आसान होगा.

753 एकड़ में बसेगी राया हेरिटेज सिटी

इससे ब्रज क्षेत्र मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन में करोड़ों श्रद्धालुओं और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. राया हेरिटेज सिटी लगभग 753 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी. इसकी खर्च करीब 7200 करोड़ रुपये है. ये राया अर्बन सेंटर के विशाल 11653 हेक्टेयर मास्टर प्लान का अहम हिस्सा है.उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर YEIDA ने DPR और यमुना के पानी को लेकर बाढ़ सुरक्षा जांच रिपोर्ट दे दी है. जिला प्रशासन की मदद से राया और आसपास के गांवों की जमीनों को चिन्हित कर भूमि अधिग्रहण तेज किया जाएगा.

  • 7200 करोड़ रुपये खर्च होंगे इस सिटी पर
  • 40 मिनट की दूरी नोएडा एयरपोर्ट से
  • 100 फीट ऊंची कृष्ण की भव्य प्रतिमा लगेगी
  • 30 किमी लंबा साबरमती रिवरफ्रंट जैसे यमुना किनारे

यमुना एक्सप्रेसवे किनारे और नोएडा एयरपोर्ट के पास

यह यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास है. अलीगढ़ के इगलास-राया मार्ग से ये कुछ किलोमीटर दूर है. इससे अलीगढ़ और मथुरा को बड़ा फायदा मिलेगा. नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से मात्र 40-45 मिनट की दूरी पर होगा. पहले ये टाउनशिप पीपीपी मॉडल पर बनी थी, लेकिन YEIDA अब खुद जमीन खरीदकर आवासीय और कमर्शियल सेक्टर्स विकसित करेगा. थीम पार्क और कल्चरल सेंटर को प्राइवेट सेक्टर की मदद से बनाया जाएगा.

राया हेरिटेज सिटी में क्या-क्या होगा

  • 350 एकड़ के हेरिटेज सेंटर में भगवान कृष्ण के जीवन, महाभारत और भागवत पुराण
  • 103 एकड़ में योग, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र प्रस्तावित
  • 97 एकड़ में ग्रीन पार्क और सांस्कृतिक क्षेत्र बनेगा
  • 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा
  • 45 एकड़  होटल और कमर्शियल हब के लिए

हेरिटेज सिटी में राधा-कृष्ण की लीला

ये पूरी हेरिटेज सिटी भगवान कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर तैयार की जा रही है. यहां भगवान कृष्ण की 100 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा होगी. थीम जोन होंगे, जो द्वापर युग के ब्रज के गांवों का अहसास देंगे. यहां  गीता के उपदेशों के लिए 12 कथावाचक के लिए भव्य मंच बनाए जाएंगे.

हेरिटेज सिटी के पास करीब 1393 हेक्टेयर में एक विशाल ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की भी योजना है. यहां रोजाना 40-50 हजार गाड़ियां पार्क हो सकेंगी. शहर के अंदर प्रदूषण रोकने के लिए लाइट रेल/ट्राम जैसी सुविधा होगी.

साबरती जैसा यमुना रिवरफ्रंट बनेगा

गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर यहां यमुना नदी के किनारे 30 किलोमीटर लंबा शानदार रिवरफ्रंट बनाया जाएगा. पारंपरिक यमुना आरती के लिए खास घाटों के पास नदी को साफ रखने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉकवे और ग्रीन पार्क बनाए जाएंगे.

बांके बिहारी मंदिर से सीधा रास्ता

यमुना एक्सप्रेसवे से उतरकर श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. इसके लिए एक्सप्रेसवे से सीधे बांके बिहारी मंदिर को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी रोड बनाई जा रही है. 17.5 हेक्टेयर में एक विशाल श्रद्धालु सुविधा केंद्र बनेगा, यहां यात्री आराम कर सकेंगे. इसमें बड़ा फूड कोर्ट, प्रतीक्षालय, हस्तशिल्प मार्केट और दिल्ली एनसीआर समेत देश के दूसरे हिस्सों से आने वाली गाड़ियों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग होगी.

वैदिक विलेज, गुरुकुल और धनवंतरी धाम

भारतीय धर्म, आध्यात्म और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यहां गुरुकुल स्कूल, प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) का धनवंतरी धाम और एक विशाल आर्ट एंड क्राफ्ट म्यूजियम बनेगा. ब्रज के कारीगरों (मथुरा का पेड़ा बनाने वाले और जरी-जरदोजी के कलाकार) के लिए विशेष वैदिक ग्राम बाजार भी तैयार किया जाएगा.

अलीगढ़ और मथुरा को फायदा

अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर उद्योग और कपड़ों के व्यापार को यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर एयरपोर्ट और ग्लोबल एक्सपोर्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा. यहां थ्री और 5-स्टार होटलों का एक बड़ा हब बनेगा. धार्मिक पर्यटन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण स्थानीय युवाओं को गाइड, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, आईटी और रीटेल सेक्टर में रोजगार मिलेंगे.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026
allahabad high court

हिजाब नहीं, स्कूलों में यूनिफार्म ही जरूरी…. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसले में दिया संदेश

August 26, 2026
ev charging hubs

ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी की बड़ी छलांग; CM योगी के नेतृत्व में मिला तीसरा स्थान

August 26, 2026

Recent News

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.