news
Wednesday, June 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

कोचिंग सेंटर पर सीएम योगी का एक्शन, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील

by National Agenda
June 24, 2026
in Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा कराणों से सील कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू हो गई है. पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की जॉइंट टीमें कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी की जांच कर रही हैं. लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा जैसे महानगरों के साथ ही अन्य जिलों में भी एक्शन लगातार जारी है. अनियमितताएं मिलने पर 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी लगा ताला

प्रयागराज में खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी ताला लग गया है. फायर सेफ्टी विभाग की जांच में कई गंभीर खामियां मिली हैं. जिसके बाद खान सर के सेंटर में ताला लग गया है.

जिलाधिकारी ने बुलाई कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि खासकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल बेसमेंट में नहीं होने चाहिए. वहीं ऐसी जगहों पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं. सुबह 10 बजे जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग भी बुलाई है. बता दें कि कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना और अन्य मानकों की जांच की जा रही है. लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने सभी जिलों में जांच के सख्त निर्देश दिए थे.

कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की हो रही जांच

कुछ जिलों में तो देर शाम से ही जांच शुरू कर दी गई थी. मंगलवार को यह अभियान और तेज हो गया. गैर रजिस्टर्ड कोचिंग सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.जांच टीमों ने खास तौर पर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की. मंगलवार देर रात तक जांच चलती रही.

वाराणसी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी

वाराणसी  विकास प्राधिकरण और फायर ब्रिगेड टीम ने जॉइंट टीम ने बनारस में भी सोमवार से ही कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच शुरू की. इस दौरान कई सेंटरों को सील किया गया. कई सेंटरों में फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड का उल्लंघन मिला. जौनपुर और चंदौली में भी जांच जारी है. वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि कई कोचिंग सेंटर बिना नक्शा पास कराए चलाए जा रहे थे. उनको भी सील किया गया है.

प्रयागराज के इन सेंटरों के पास NOC नहीं

प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि नगर में 97 रजिस्टर्ड सेंटरों में सिर्फ 15 सेंटरों ने ही एनओसी ली है. फायर विभाग ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है. इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग को सील कर दिया.

कानपुर में पार्किंग को बनाया बच्चों का क्लासरूम

कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच सोमवार को ही शुरू कर दी थी. मंगलवार शाम तक कानपुर के सबसे बड़े एजुकेशन हब काकादेव में 30 से ज्यादा सेंटरों को सील कर दिया गया. ये सभी संस्थान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के दोषी पाए गए. फायर एनओसी भी वैध नहीं थी. सबसे गंभीर उल्लंघन बिल्डिंग्स के बेसमेंट में मिला. जो सिर्फ पार्किंग के लिए आवंटित थे. लेकिन वहां अवैध रूप से सैकड़ों बच्चों के बैठने के लिए क्लासरूम बना दिए गए थे. मीरजापुर में भी करीब 1 दर्जन सेंटर्स सील किए गए.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

नमो भारत एक्सप्रेस

दिल्ली-यूपी, हरियाणा समेत 4 राज्यों में रिंग रेल दौड़ेगी, 25 शहरों को मिलेगी नमो भारत जैसी हाईस्पीड

June 24, 2026
crude oil

कच्चे तेल की मेहरबानी से रुपया हुआ मस्त, तीन दिन बाद हुए तेजी के दर्शन

June 24, 2026
cm yogi

कोचिंग सेंटर पर सीएम योगी का एक्शन, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील

June 24, 2026
Krishna ji

अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन के बीच बसेगा श्रीकृष्ण का खूबसूरत शहर!

June 24, 2026

Recent News

नमो भारत एक्सप्रेस

दिल्ली-यूपी, हरियाणा समेत 4 राज्यों में रिंग रेल दौड़ेगी, 25 शहरों को मिलेगी नमो भारत जैसी हाईस्पीड

June 24, 2026
crude oil

कच्चे तेल की मेहरबानी से रुपया हुआ मस्त, तीन दिन बाद हुए तेजी के दर्शन

June 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.