नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की नई टीम के ऐलान के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. पार्टी ने जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, उन सभी के लिए पीएम मोदी ने एक संदेश साझा किया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी लोगों को बधाई. यह नई टीम संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव का संगम है. मुझे पूरा भरोसा है कि वे पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.
इन प्रमुख चेहरों को मिली पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी
बीजेपी ने अपनी नई टीम में नितिन नबीन के नेतृत्व में जिन प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें वंसुधरा राजे सिंधिया, राम माधव, डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 उपाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है. बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बनाए रखा है.
बीजेपी के 8 महासचिवों में ये नाम हैं लिस्ट में शामिल
बीजेपी के 8 महासचिवों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, और सतीश पूनिया शामिल हैं. गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नामित किया है. इनके अलावा बीजेपी ने शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) नामित किया है. ये सभी भी संगठन में इस अहम पद को संभालेंगे.












