news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

by National Agenda
August 16, 2026
in National, Uttar Pradesh
0
divyastra mk3
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। ब्रह्मोस की सफलता के बाद लखनऊ ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ बेस कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भारत में विकसित अगली पीढ़ी के जेट-पावर्ड लॉइटरिंग म्यूनिशन ‘ दिव्यास्त्र Mk3 ‘ की पहली सफल उड़ान पूरी की है। कंपनी के मुताबिक यह उड़ान 11 अगस्त 2026 को हुई।

लखनऊ में सरकारी डिफेंस कंपनियां ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड और भारत डायनामिक्स लिमिटेड भारत के प्रमुख स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ब्रह्मोस का उत्पादन करती है। अब यहां की प्राइवेट कंपनी Kawa UAV (HoverIt) ने भारत का पहला स्वदेशी जेट-पावर्ड लोइटरिंग म्यूनिशन कामिकाजी ड्रोन दिव्यास्त्र Mk3 विकसित किया है। जिसका पहली उड़ान भी सफल रही है। कंपनी के सह-संस्थापकों ने इसे महज टेस्ट फ्लाइट नहीं, बल्कि भारत की स्वदेशी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन बताया है।

भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भारत में विकसित अगली पीढ़ी के जेट-पावर्ड लॉइटरिंग म्यूनिशन ‘ दिव्यास्त्र Mk3 ‘ की सफल पहली उड़ान पूरी की है। कंपनी ने रविवार को दावा किया कि दिव्यास्त्र Mk3 भारत का पहला स्वदेशी जेट-पावर्ड लॉइटरिंग म्यूनिशन है। इसमें भारतीय एयरफ्रेम, स्वदेशी जेट इंजन, स्वतंत्र तकनीक और स्वदेशी फायरपावर का इस्तेमाल किया गया है।

एक वर्ष में तैयार हुआ सिस्टम

कंपनी के अनुसार इस कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर पहली उड़ान तक दिव्यास्त्र Mk3 को महज एक साल में विकसित किया गया। इसमें इस्तेमाल किया गया जेट इंजन भी स्वदेशी है, जिसे DG Propulsion ने विकसित किया है। कंपनी का कहना है कि इस सिस्टम में न तो आयातित जेट इंजन का इस्तेमाल किया गया है और न ही किसी विदेशी महत्वपूर्ण सब-सिस्टम पर निर्भरता रखी गई है। इसे भारत में विकसित करने के बाद भारत में ही उड़ाया गया है।

यह सिर्फ टेस्ट फ्लाइट नहीं

कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सह-संस्थापकों ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षण उड़ान नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़े पैमाने और तेज गति से यह साबित किया है कि वह अपने देश के भीतर ही जेट-पावर्ड प्रिसीजन स्ट्राइक सिस्टम की परिकल्पना, इंजीनियरिंग और उड़ान परीक्षण कर सकता है।

कंपनी ने दिव्यास्त्र Mk3 को आत्मनिर्भर भारत इन एक्शन बताते हुए कहा कि इसकी सफलता भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन और उन्नत मानव रहित प्रणालियों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। द स्काई हैज चेंज्ड के मैसेज के साथ पेश किए गए दिव्यास्त्र Mk3 की पहली उड़ान को भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा तकनीक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है लॉइटरिंग म्यूनिशन

लॉइटरिंग म्यूनिशन ऐसा हथियार होता है, जो लक्ष्य क्षेत्र के आसपास कुछ समय तक मंडरा सकता है और लक्ष्य मिलने पर उस पर हमला करता है। इसी वजह से इसे आम बोलचाल में कामिकाजी ड्रोन कहा जाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया

लखनऊ में स्थित एक भारतीय डिफेंस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप कावा UAV प्राइवेट लिमिटेड कंपनी HoverIt के तहत काम करती है। यह स्वदेशी अनमैन्ड एरियल सिस्टम (बिना पायलट वाले हवाई सिस्टम) और सटीक हमला करने वाले प्लेटफॉर्म डिजाइन और बनाती है। इसने अपने जेट-पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ लॉइटरिंग म्यूनिशन की पहली सफल टेस्ट फ्लाइट करके राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.