news
Sunday, October 11, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

पीएम मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर, 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन

by National Agenda
October 10, 2026
in National, Politics
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग 11:30 बजे चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक यात्रा करेंगे और फिर वापस लौटेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12:15 बजे चेन्नई के जलकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, वे आईआईटी मद्रास स्थित मस्तिष्क केंद्र का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पीएम मोदी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3 बजे चेन्नई स्थित जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड का निर्माण लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस कॉरिडोर में 3.7 किलोमीटर लंबा विशिष्ट दो-स्तरीय ढांचा है। इसमें चालक-रहित ट्रेनों के संचालन में सहायता के लिए उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली भी स्थापित की गई है। इस परियोजना से यात्रियों के दैनिक यात्रा समय में कमी आने और चेन्नई के तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी उपनगरों तथा शहर के केंद्र के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

3,700 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

इसके अलावा, पीएम मोदी लगभग 3,700 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क संपर्क मजबूत होगा, यात्रा समय में कमी आएगी, यातायात जाम की समस्या कम होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

चार लेन वाले वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर खंड का उद्घाटन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-744 के 36 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर खंड का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों, औद्योगिक केंद्रों और वाणिज्यिक केंद्रों तक संपर्क बेहतर होगा, जिससे लोगों तथा वस्तुओं की आवाजाही सुगम होगी। वह राष्ट्रीय राजमार्ग-744ए के 30 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले मदुरै रिंग रोड खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से मदुरै के आसपास यातायात का प्रवाह बेहतर होगा और शहर के भीतर यातायात जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

तिरुवरूर बाईपास की आधारशिला

पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर चार लेन वाले तिरुवरूर बाईपास की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से तिरुवरूर में सड़क संपर्क मजबूत होगा और शहर के चारों ओर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से यातायात का प्रवाह सुगम होगा।

पीएम मोदी रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वे कराइकल-पेरालम रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे इस क्षेत्र में रेल संपर्क और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री कोयंबटूर और आसपास के क्षेत्रों में तीन रेल उपरिगामी पुलों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनसे व्यस्त समपारों पर यातायात का दबाव कम होगा, प्रतीक्षा समय घटेगा और यात्रियों के लिए सड़क सुरक्षा बेहतर होगी।

पांच अमृत स्टेशनों का भी उद्घाटन

पीएम मोदी पलानी, वेल्लोर छावनी, अंबासमुद्रम, परमकुडी और नमक्कल में पाँच अमृत स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में समुद्री अवसंरचना को मजबूत करने, माल ढुलाई क्षमता का विस्तार करने और रसद व्यवस्था की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बंदरगाहों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी चेन्नई बंदरगाह पर चार अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें एक पक्का भंडारण यार्ड, चार निर्यात-आयात (एक्जिम) गोदाम, एक उन्नत क्रूज टर्मिनल और एक नाविक क्लब शामिल हैं।

वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर 8 प्रमुख विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से माल और कंटेनर संचालन की क्षमता बढ़ेगी, स्वच्छ समुद्री ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक अवसंरचना विकसित होगी तथा बंदरगाह परिसर में माल की निकासी व रसद व्यवस्था की दक्षता में सुधार होगा। प्रधानमंत्री कामराजार बंदरगाह पर कोयला बर्थ-3 परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे और कंटेनर टर्मिनल के पहले चरण के दूसरे चरण (फेज-I, स्टेज-II) के लिए पूंजीगत ड्रेजिंग कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

एलओबीएस परियोजना की आधारशिला

प्रधानमंत्री चेन्नई में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की मौजूदा मनाली रिफाइनरी में ग्रुप-II/III ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स (एलओबीएस) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लगभग 1,620 करोड़ रुपये की लागत और 2.70 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता वाली इस परियोजना का उद्देश्य भारत में विश्वस्तरीय तथा प्रीमियम गुणवत्ता वाले स्नेहक बनाने के लिए ग्रुप-II/III ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स का उत्पादन करना है।

सुधा गोपालकृष्णन मस्तिष्क केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी आईआईटी मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन मस्तिष्क केंद्र (एसजीबीसी) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस केंद्र के एक अनूठे वैश्विक वैज्ञानिक मिशन का भी शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य भ्रूण अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक, मानव जीवन के विभिन्न चरणों में 100 से अधिक मानव मस्तिष्कों का कोशिकीय स्तर पर त्रि-आयामी मानचित्र तैयार करना है। प्रधानमंत्री सी-स्ट्रोक भी जारी करेंगे, जो अपनी तरह का पहला मानव इस्केमिक स्ट्रोक एटलस है। इसमें स्ट्रोक से प्रभावित मस्तिष्क के 1,000 से अधिक सूक्ष्मदर्शीय खंडों का विस्तृत विवरण शामिल है। इस एटलस से दुनिया भर के शोधकर्ताओं को उपचार के नए लक्ष्यों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। यह स्वर्ण जयंती शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के पांच दशकों के योगदान तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, सांस्कृतिक मूल्यों और सर्वांगीण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की पीढ़ियों को तैयार करने में इसकी भूमिका का प्रतीक है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

pm modi

पीएम मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर, 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन

October 10, 2026
Nitin Navin

देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल और सीजेपी नेता: नितिन नबीन

October 10, 2026
UNSC

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के झूठ और भ्रामक दावों की पोल खोली!

October 10, 2026
SIR

SIR के समर्थन में 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने लिखा नागरिकों के नाम खुला पत्र!

October 10, 2026

Recent News

pm modi

पीएम मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर, 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन

October 10, 2026
Nitin Navin

देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे राहुल और सीजेपी नेता: नितिन नबीन

October 10, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.