news
Sunday, October 11, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के झूठ और भ्रामक दावों की पोल खोली!

by National Agenda
October 10, 2026
in National
0
UNSC
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि इस्लामाबाद भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक दावे फैलाकर विश्व संगठन के मंच का लगातार दुरुपयोग कर रहा है।

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में ‘उपनिवेशवाद के उन्मूलन’ विषय पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान के जवाब में अपने ‘उत्तर देने के अधिकार’ का इस्तेमाल किया। यह समिति विशेष राजनीतिक मुद्दों और उपनिवेशवाद के उन्मूलन से जुड़े मामलों पर विचार करती है।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भारत की ओर से जवाब देते हुए कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक दावे फैलाकर इस गरिमामय मंच का लगातार दुरुपयोग कर रहा है।’’ मेवाड़ ने कहा कि पाकिस्तान का सैन्य तानाशाही, चुनावों में धांधली, लोकप्रिय निर्वाचित नेताओं को जेल में डालने, धार्मिक कट्टरपंथ और राज्य की नीति के तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे देश को भविष्य में इस मंच पर दूसरों को ‘‘उपदेश देने’’ से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और हमेशा रहेगा।’’

भारत ने पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तत्काल रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों की आबादी पाकिस्तानी सेना के कब्जे, दमन, बर्बरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुलकर विद्रोह कर रही है। मेवाड़ ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके छद्म संगठनों ने अपने बुनियादी अधिकारों, स्वतंत्रताओं और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कई निर्दोष नागरिकों की जान ले ली है।

महिमा कुमारी मेवाड़ 15 सांसदों के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को समझने के लिए आयोजित दौरे के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में यहां पहुंचा था। यात्रा के दौरान सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र में कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित विशेष स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026
cm Yogi

UP में व्यापारियों के लिए योगी सरकार की नई योजना, ऐसे करें आवेदन

October 11, 2026
CJP

1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त

October 11, 2026
BJP

यूपी में जीत के लिए BJP अपनाएगी गुजरात का फॉर्मूला!

October 11, 2026

Recent News

Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026
cm Yogi

UP में व्यापारियों के लिए योगी सरकार की नई योजना, ऐसे करें आवेदन

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.