news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

गुरु पूर्णिमा: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया गुरु पूजन, कानपुर, मथुरा और प्रयागराज में भी किया स्नान-दान

by National Agenda
July 29, 2026
in Uttar Pradesh
0
CM Yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

गोरखपुर: यूपी में बुधवार के दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन माता लक्ष्मी, सरस्वती और मां पार्वती की पूजा की जाती है. सभी तरह की शुभ कामनाओं की अभिव्यक्ति के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. वहीं, यूपी के सभी जिलों गुरुगुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. गोरखपुर में सीएम योगी ने जहां गुरु पादुका पूजन किया तो वहीं कानपुर, मथुरा और प्रयागराज में भी भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई. गुरु पूजन का यह सिलसिला जारी है.

सीएम योगी ने किया पूजन

गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की पूजन किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी विधि विधान से पूजा की. गोरक्षपीठाधीश्वर ने भगवान गोरखनाथ और अन्य गुरुजन को श्रद्धा भाव से लोक कल्याण के पथ पर मार्गदर्शन के लिए भावपूर्ण कृतज्ञता व्यक्त की.

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष अनुष्ठान प्रातः काल से ही प्रारंभ हो गया और सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान की पूर्णता हुई. गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.

आनुष्ठानिक कार्यक्रमों के क्रम में उन्होंने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी विशिष्ट पूजा की. वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया. उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए. सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया.

बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर, दूर दराज से, शिष्य आते हैं और बाकायदा पारंपरिक वेशभूषा में, गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चन में शामिल होते हैं. इस दौरान महा आरती के साथ-साथ गुरु गोरक्षनाथ का उद्घोष निरंतर चलता रहता है और पूरा वातावरण भक्ति मय हो जाता है.

स्मार्ट फोन बना रहा बच्चों को अवसाद का शिकार

वहीं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘सप्त दिवसीय भव्य श्री राम कथा’ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भी सीएम योगी शामिल हुए. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्मार्टफोन के अत्यधिक प्रयोग को बच्चों के लिए नुकसानदेह बताते हुए सभी अभिभावकों को आगाह किया. उन्होंने आवश्यकता से अधिक स्मार्टफोन के प्रयोग से बचने के लिए, शुरुआत खुद अभिभावकों से करने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि, धीरे-धीरे समय कम करते हुए सप्ताह में एक पूरे दिन स्मार्टफोन का प्रयोग न करने का प्रयास होना चाहिए.

कानपुर में गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान: यूपी के कानपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कानपुर के गंगा बैराज स्थित अटल घाट, परमट घाट, सरसैया घाट, बिठूर समेत अन्य घाटों पर सुबह-सवेरे से ही पहुंचे भक्तों ने मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और पूरे विश्व के लिए समृद्धि मांगी. गुरु पूर्णिमा पर हर साल ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं.

घाटों पर इन दिनों गंगा का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ा हुआ है. इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ओर से सीढ़ियों से कुछ दूरी पर रस्सी बांध दी गई थी और सभी को चेतावनी दी गई थी कि कोई रस्सी पार नहीं करेगा. बिठूर पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने नावों से आसपास का निरीक्षण किया और गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की स्थिति को देखा. उन्होंने आश्वस्त किया, कि फिलहाल स्थिति सामान्य है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जहां सीसीटीवी से निगरानी हो रही है, वहीं जल पुलिस, गोताखोरों की भी घाटों पर व्यवस्था की गई है. सावन से पहले शिव मंदिरों में डीएम व केस्को एमडी ने तैयारियां परखीं: सावन के पावन पर्व पर शिव भक्तों को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जहां व्यवस्थाएं परखीं. वहीं, केस्को एमडी नेहा जैन ने सिविल लाइंस स्थित आनंदेश्वर मंदिर के आसपास तारों की स्थिति को देखा.

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए, कि मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए. जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर कर लिया जाए. साथ ही सावन भर शिव मंदिरों के आसपास कटौती कम से कम हों, इसका भी ध्यान रखा जाए. बिठूर में गंगा नदी के आसपास सुरक्षा संबंधित तैयारियों को देखते डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी.

मथुरा में गुरु पूर्णिमा का उल्लास: मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की नगरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सड़कों से लेकर साधु संतों के आश्रम में गुरुओं की पूजा की जा रही है तो वहीं गिरिराज जी की नगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगा रहे हैं 1100 अधिक रोडवेज बसों का संचालन तो वहीं पुण्य कमाने के लिए लगे भंडारे.

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है साधु संतों के आश्रम में शिष्यों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं गुरुओं का सत्कार और पूजन किया जा रहा है. बांके बिहारी मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर दर्शन किए राधा रानी बरसाना गोकुल नंदगांव मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान और शहर के द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ.

प्रयागराज में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी: प्रयागराज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं भारी संख्या में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं संगम पहुंचकर स्नान ध्यान कर रहे है. साथ ही दान पुण्य कर सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना कर रहे है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि आज के दिन जो भी कोई यहां पर आकर स्नान ध्यान करके दान पुण्य करता है उसके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

यह वही स्थान है जहां पर पिछले वर्ष लगे महाकुंभ में लगभग 66 करोड लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी. कल से लगने वाले सावन मास में यहीं से श्रद्धालु और कांवरिया जल भरकर अपने-अपने शिवालयों पर चढ़ाने के लिए जल भरेंगे और फिर यहीं से अपनी यात्रा की शुरुआत भी करेंगे और भोले की नगरी में पहुंचकर यहां का जल भगवान शंकर को अर्पित करेंगे.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.