news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

राज्यसभा में 40 साल बाद कोई पार्टी बहुमत के इतना करीब, आखिर भाजपा की क्या रणनीति

by National Agenda
July 10, 2026
in National, Politics
0
Rajya Sabha
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भाजपा राज्यसभा में पहली बार बहुमत के करीब पहुंच रही है. यह उसके लिए ही नहीं बल्कि बीते 40 सालों के संसदीय इतिहास में भी एक रिकॉर्ड है. भाजपा की उच्च सदन में बढ़ती ताकत के पीछे उसकी दोतरफा रणनीति है. इस पर वह लगातार काम कर रही है और टीएमसी के साथ भी ऐसा ही दिखा है. तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्य सभा सांसदों से इस्तीफा दिलवा कर और उनके इस्तीफे से खाली सीटों पर उपचुनाव में उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना कर भाजपा ने राज्य सभा में अपने ऑपरेशन का एक और चरण को पूरा कर लिया है.

संसद के ऊपरी सदन में अपनी संख्या बढ़ाने का उसका यह ऑपरेशन पिछले 12 वर्षों से चल रहा है, जिसे दो तरह से अंजाम दिया जा रहा है. इस तरह अब तक विपक्ष के 20 से भी अधिक सांसद भाजपा के खेमे में आ चुके हैं. इसके बूते भाजपा की राज्य सभा में अब तक की सर्वाधिक संख्या भी होने जा रही है. भाजपा मनोनीत और निर्दलीयों के सहयोग से साधारण बहुमत और सहयोगी दलों के साथ दो-तिहाई बहुमत के करीब भी पहुंच रही है. हालांकि 17 राज्यों में खुद की सरकार और 22 राज्यों में सहयोगियों के साथ सत्ता में होने का भी उसे लाभ मिला है जिसके कारण राज्य सभा में उसकी ताक़त बढ़ी है. राज्य सभा में ऑपरेशन दो तरह से चलाया जा रहा है.

यह ऑपरेशन इस तरह से होता है कि संविधान की दसवीं अनुसूची या दलबदल कानून का उल्लंघन न हो और भाजपा के पाले में आने वाले सांसदों की सदस्यता न जाए. जिन विपक्षी दलों में टूट के लिए जरूरी दो-तिहाई सांसदों की संख्या पूरी हो जाती है वहां वे भाजपा में विलय कर देते हैं. जैसा कि तेलुगु देशम पार्टी और आम आदमी पार्टी के मामलों में हुआ.

इन मामलों में उपचुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ती. जिन विपक्षी दलों में टूट के लिए दो-तिहाई सांसद नहीं जुट पाते हैं, वहां एक-एक कर सांसदों से इस्तीफा दिलाया जाता है ताकि उनके इस्तीफे से उपचुनाव हो. यहां यह ध्यान रखा जाता है कि यह विपक्षी दलों के सांसद भाजपा शासित राज्यों से ही चुन कर आए हों. इसका मतलब कि जहां विधानसभा में भाजपा को बहुमत हो ताकि उनके इस्तीफे से खाली राज्य सभा सीट पर उपचुनाव होने पर वे भाजपा के टिकट पर दोबारा जीत कर राज्य सभा आ सकें.

ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सभा के उपचुनाव में संख्या बल के हिसाब से सत्तारूढ़ दल की जीत सुनिश्चित मानी जाती है. अगर एक से अधिक सीटों पर उपचुनाव हो तो हर उपचुनाव एक अलग चुनाव के तौर पर कराया जाता है. ऐसे में विपक्षी दल चाह कर भी न तो अपने उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं और अगर खड़ा कर भी दें तो उसकी जीत सुनिश्चित नहीं करा सकते. हालांकि हाल में इसका फायदा कांग्रेस को भी मिला जब तमिलनाडु में डीएमके के राज्य सभा सांसद के इस्तीफे से खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उसे एक सीट मिल गई क्योंकि सत्तारूढ़ टीवीके ने उसका समर्थन किया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.