news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

यूपी को मिली नई ऊर्जा परियोजना, 2400 मेगावाट की क्षमता, ये रहेगा बजट

by National Agenda
May 18, 2026
in Uttar Pradesh
0
electricity camp in UP from tomorrow
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. प्रदेश सरकार ने नई तापीय ऊर्जा परियोजना को मंजूरी प्रदान की है. कुल 2400 मेगावाट क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग 38,358 करोड़ रुपए होगी. इस परियोजना को प्रदेश सरकार और एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से स्थापित और संचालित किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए 765/400 kV, (4×1500 MVA) मीरजापुर पूलिंग उपकेंद्र (एआईएस) और सम्बन्धित पारेषण लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न तापीय और पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत के सुचारु निर्गमन को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनेगी.

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में लगभग 4000 मेगावाट की नई तापीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है, जिससे प्रदेश की तापीय ऊर्जा क्षमता लगभग दोगुनी हो चुकी है. अब सरकार इसे तीन गुना करने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है. यह नई परियोजना उसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एनटीपीसी के साथ इस परियोजना के लिए अनुबंध किया था. आज मंत्रिपरिषद से मिली मंजूरी उस संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

मीरजापुर पूलिंग उपकेंद्र परियोजना के अंतर्गत अडानी मीरजापुर तापीय परियोजना, JSW की पम्प्ड स्टोरेज परियोजना और अडानी सौर ऊर्जा परियोजना सहित अन्य ऊर्जा परियोजनाओं को मजबूत पारेषण नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. मीरजापुर पूलिंग उपकेंद्र को साझा सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में विकसित किया जाएगा. परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2799.47 करोड़ रुपए है, जिसमें उपकेंद्र और ‘बे’ निर्माण के लिए 1315.91 करोड़ रुपए और पारेषण लाइनों के लिए 1483.56 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं.

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश में उद्योगों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. उत्तर प्रदेश अब सिर्फ जनसंख्या के आधार पर ही नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षमता और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनता जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर घर, हर गांव और हर उद्योग तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाई जाए.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cm yogi

अब सिर्फ काशी नहीं, पूरा पूर्वांचल चमकेगा! इस मेगा योजना से 7 जिलों की बदलेगी किस्मत

June 20, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

योगी सरकार में प्राइमरी स्कूलों में 5 साल पढ़ा चुके शिक्षकों के लिए मौका, एसआरजी के लिए जल्द होगा सलेक्शन

June 20, 2026
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
vande bharat first ac coach

वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!

June 20, 2026

Recent News

cm yogi

अब सिर्फ काशी नहीं, पूरा पूर्वांचल चमकेगा! इस मेगा योजना से 7 जिलों की बदलेगी किस्मत

June 20, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

योगी सरकार में प्राइमरी स्कूलों में 5 साल पढ़ा चुके शिक्षकों के लिए मौका, एसआरजी के लिए जल्द होगा सलेक्शन

June 20, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.