news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

by National Agenda
June 20, 2026
in National, Politics
0
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से करवीर निवासिनी माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य कॉरिडोर निर्माण कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की इस पवित्र भूमि पर स्थित माता अंबाबाई का धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां शुरू हुआ विकास कार्य भक्तों के लिए खुशी और गर्व का विषय है.

अमित शाह ने कहा कि करवीर नगर में सदियों से माता अंबाबाई का निवास रहा है और अब महाराष्ट्र सरकार मंदिर के पुनर्निर्माण तथा कॉरिडोर निर्माण का कार्य कर रही है. इस परियोजना पर करीब 1,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इससे न केवल मंदिर परिसर का विकास होगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि देश में यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के तहत हो रहा है. महाराष्ट्र के सभी ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों के विकास और पुनरोद्धार का काम तेजी से चल रहा है.

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल की सीमाओं पर घुसपैठ को रोका जाएगा और हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर किया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस नेता और कांग्रेस की गोद में बैठे उद्धव जी घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलकर अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं. मैं उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है. यहां केवल वही लोग रहेंगे जो इस देश के हैं.” उन्होंने कहा कि हर घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे देश से बाहर निकाला जाएगा.

संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे कई कार्य पूरे किए हैं जिन्हें कभी असंभव माना जाता था. राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय लोगों को लगता था कि उनके जीवनकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाएगा, लेकिन 2014 में भाजपा सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आज भव्य राम मंदिर भगवा ध्वज के साथ खड़ा है. अमित शाह ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम स्वरूप और मां कामाख्या कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अब अंबाबाई कॉरिडोर का कार्य भी इसी शृंखला का हिस्सा बन गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने पीएम मोदी के एक और रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने कहा कि जब स्वतंत्र भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तब इन 12 वर्षों को विकसित भारत के निर्माण, भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण, सुरक्षित भारत और दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.