news
Friday, August 28, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

पर्यटन विभाग कराएगा काशी-प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन, ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज लांच

by National Agenda
August 28, 2026
in Uttar Pradesh
0
यूपी में पर्यटन
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का सुगम अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने ‘विजिट माई स्टेट‘ अभियान के तहत ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल‘ टूर पैकेज शुरू किया है। चार रात और पांच दिन के इस टूर पैकेज में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक यात्रा से जोड़ा गया है। यात्रा की शुरुआत वाराणसी से दोपहर एक बजे होगी।

पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों, पवित्र घाटों, बौद्ध स्थलों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल‘ टूर प्रदेश के तीन प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक धार्मिक पथ से जोड़ता है। इससे प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को गति मिलने के साथ श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

वाराणसी से आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत

‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी। श्रद्धालुओं को काशी के संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर और अस्सी घाट का भ्रमण कराया जाएगा। गंगा में नौका विहार और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दर्शन होंगे। यात्रा के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन होंगे। इसके बाद पर्यटक सारनाथ पहुंचेंगे जहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, बोधि वृक्ष और अशोक स्तंभ संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) भ्रमण भी शामिल है।

संगम स्नान के बाद अयोध्या रवाना होंगे श्रद्धालु

तीसरे दिन यात्री प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां आनंद भवन, संगम और लेटे हनुमान मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। चौथे दिन अयोध्या में हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल के दर्शन के साथ राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराया जाएगा। सरयू घाट पर आरती में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।

 कितना होगा टूर पैकेज शुल्क

यूपीएसटीडीसी के अनुसार टूर पैकेज में सेडान कार से यात्रा करने वाले न्यूनतम चार यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति 14,400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, क्रिस्टा से यात्रा के लिए न्यूनतम छह यात्रियों का समूह होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 13,000 रुपए शुल्क तय किया गया है। टूर पैकेज में एसी वाहन से यात्रा, नौका विहार, गाइड की सुविधा, चार रात का एसी आवास और डबल शेयरिंग के आधार पर ठहरने के साथ नाश्ता शामिल है। दोपहर और रात का भोजन यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

बुकिंग के लिए यहां संपर्क करें

‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल‘ टूर पैकेज की बुकिंग सहित अन्य जानकारी के लिए इच्छुक यूपीएसटीडीसी के मोबाइल नंबर- 9149099890 और 7985816467 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
solar panel

वाराणसी में तैयार की जाएंगी सोलर दीदियों की फौज, करेंगी बड़ा काम

July 20, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

यूपी में पर्यटन

पर्यटन विभाग कराएगा काशी-प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन, ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज लांच

August 28, 2026
Nitin Naveen

नई टीम, नया रोड मैप और विधानसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष ने नए महासचिवों के साथ की पहली बैठक

August 28, 2026
india's space station

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
CM Yogi

एमजीयूजी के पांच साल पूरे, स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

August 28, 2026

Recent News

यूपी में पर्यटन

पर्यटन विभाग कराएगा काशी-प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन, ‘स्पिरिचुअल ट्रायंगल’ टूर पैकेज लांच

August 28, 2026
Nitin Naveen

नई टीम, नया रोड मैप और विधानसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष ने नए महासचिवों के साथ की पहली बैठक

August 28, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.