श्रावस्ती : सीएम योगी आदित्यनाथ औज श्रावस्ती और बहराइच के दौरे पर रहेंगे. श्रावस्ती में सीएम योगी लवकुश की जन्मस्थली सीताद्वार पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 400 करोड़ रुपये की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वहीं बहराइच में सीएम बेड़नापुर में 350 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.
श्रावस्ती में तैयारियां पूरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंगलवार को प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. रविवार को देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विकास खंड इकौना स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हेलीपैड निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि हेलीपैड का निर्माण कार्य हर हाल में समय से पूरा कराया जाए. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित उपजिलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आयुक्त ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया. डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने पंचायत सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए.
पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी, बिजली व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत तथा साफ-सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई. निरीक्षण एवं बैठक के दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, उपजिलाधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
बहराइच में आज सीएम योगी का दौरा: सीएम योगी आदित्यनाथ बहराइच के बेड़नापुर आज पहुंचेंगे. यहां वह 350 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इस जनसभा में महसी व नानपारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए परियोजनाएं शामिल हैं,












