news
Sunday, July 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है और एक कमिटमेंट भी : पीएम मोदी

by National Agenda
July 11, 2026
in National
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है और एक कमिटमेंट भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे थे। पिछले 40 वर्ष में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एक मफलर दिखाया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले करीब 25-30 वर्ष पूर्व जब वह न्यूजीलैंड आए थे, तब उन्हें यह उपहार में मिला था।

भारत-न्यूजीलैंड संबंध

मोदी ने ऑकलैंड में प्रवासी भारतीय समुदाय के ‘किया ओरा मोदी’ नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध सुखद स्मृतियों, स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और परस्पर प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद थे। मोदी ने लोगों की तालियों और उत्साह के बीच कहा, ’’वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत जिस गति से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।’’

जमकर बजी तालियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है। उन्होंने कहा, ’’आज भारत में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं। भारत ड्रोन प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नयी ऊंचाइयां छू रहा है।’’ इस दौरान लोगों ने तालियां बजाईं और ’’मोदी-मोदी’’ के नारे लगाए। मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है तथा दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा को गति देगा। उन्होंने कहा, ’’इससे भारत और न्यूजीलैंड, दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।’’

कई समझौते हुए फाइनल

इससे पहले मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत की। इस वार्ता के बाद भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों का रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक विस्तार किया तथा साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय वार्षिक व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया।

बैठक में 10 समझौतों समेत 18 ठोस नतीजे सामने आए। मोदी ने चुनिंदा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी अलग से बातचीत की। मोदी की तीन देशों की यात्रा क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रुख की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य रूप से केंद्रित रही। इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ी, योगी सरकार ने कैलेंडर को लेकर भी नया आदेश किया जारी

June 17, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

1.7 करोड़ लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, डेडलाइन चूके तो क्या होगा?

July 12, 2026
Vande Mataram

वंदे मातरम और जन गण मन में ‘महान’ कौन, क्यों मचा है ऐसा शोर?

July 12, 2026
arrest

लखनऊ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

July 12, 2026
CM Yogi

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास…गोरखपुर में गरजे सीएम योगी

July 12, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

1.7 करोड़ लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, डेडलाइन चूके तो क्या होगा?

July 12, 2026
Vande Mataram

वंदे मातरम और जन गण मन में ‘महान’ कौन, क्यों मचा है ऐसा शोर?

July 12, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.