मेरठ। उत्तर प्रदेश में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर एनकाउंटर में मारा गया। एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस के साथ जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ़ निवासी का एनकाउंटर अलीपुर क्षेत्र में हुआ था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को मौके से एक बाइक, दो पिस्टल मिली है। एसटीएफ अफसरों के अनुसार जुबैर पर हत्या, लूट, डकैती सहित 24 मुकदमे दर्ज थे।। वह मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था, जिसमें वह फरार चल रहा था। उस पर अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था।










