news
Thursday, May 7, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

स्टॉक में पैसा लगाने से पहले नहीं कर रहे यह छोटा सा काम?, नुकसान की बनती है वजह

by National Agenda
May 7, 2026
in Economy
0
money
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पैसा लगाना आसान है, लेकिन लगातार मुनाफा कमाना आसान नहीं है. ज्यादातर निवेशक यहीं गलती करते हैं. बिना रिसर्च के सिर्फ टिप्स या ट्रेंड देखकर निवेश कर देते हैं. यही आदत बाद में नुकसान की वजह बनती है. अगर आप वाकई मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले स्टॉक्स चुनना चाहते हैं, तो आपको कंपनियों के तिमाही नतीजों को समझना जरूरी है.

तिमाही नतीजे किसी भी कंपनी की असली सेहत बताते हैं. यह दिखाते हैं कि कंपनी का बिजनेस बढ़ रहा है या सिर्फ दिखावे में अच्छा लग रहा है. सही तरीके से पढ़े गए नतीजे आपको बाकी निवेशकों से एक कदम आगे रख सकते हैं. इसी आधार पर आप अच्छे और कमजोर स्टॉक्स में फर्क कर सकते हैं.

सबसे पहले कंपनी की रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट को देखें. रेवेन्यू यानी कुल बिक्री. यह बताता है कि कंपनी का बिजनेस कितना बढ़ रहा है. आपको इसे साल दर साल और पिछली तिमाही से तुलना करके देखना चाहिए. इसके बाद नेट प्रॉफिट देखें. कई बार रेवेन्यू बढ़ता है, लेकिन मुनाफा घट जाता है. इसका मतलब होता है कि लागत बढ़ गई है. यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है. इसलिए सिर्फ बिक्री बढ़ना काफी नहीं है.

कई बार कंपनियां अचानक बड़ा मुनाफा दिखाती हैं. लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह उनके मुख्य बिजनेस से आया हो. हो सकता है कंपनी ने कोई एसेट बेचा हो या उसे एक बार का फायदा मिला हो. अगर मुनाफा ऑपरेटिंग इनकम से नहीं आया है, तो वह टिकाऊ नहीं माना जाता. ऐसे नतीजों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए.

बैंकिंग स्टॉक्स में NPA और गाइडेंस अहम
अगर आप बैंक या NBFC में निवेश कर रहे हैं, तो NPA पर नजर रखना जरूरी है. कम होता NPA अच्छी बात है. बढ़ता NPA खतरे का संकेत देता है. इसके साथ ही मैनेजमेंट क्या कह रहा है, यह भी उतना ही अहम है. कंपनी भविष्य को लेकर क्या उम्मीद जता रही है. ऑर्डर, ग्रोथ और जोखिम पर क्या बोल रही है. यही बातें स्टॉक की अगली चाल तय करती हैं.

वैल्यूएशन को नजरअंदाज न करें
नतीजे देखने के बाद EPS और P/E रेशियो जरूर देखें. EPS बढ़ रहा है तो कंपनी की कमाई बढ़ रही है. अगर इसके बावजूद शेयर नहीं बढ़ा है, तो वह अंडरवैल्यूड हो सकता है. साथ ही यह भी देखें कि बाजार की क्या उम्मीद थी. कई बार अच्छे नतीजे आने के बाद भी शेयर गिर जाता है, क्योंकि उम्मीद उससे ज्यादा थी.

Tags: investingmoneyNPAकंपनीमुनाफाशेयर बाजार
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

May 7, 2026
मोदी कैबिनेट में ‘वंदे मातरम’ को मिला राष्ट्रीय गान के बराबर दर्जा, अपमान पर होगी जेल

मोदी कैबिनेट में ‘वंदे मातरम’ को मिला राष्ट्रीय गान के बराबर दर्जा, अपमान पर होगी जेल

May 6, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

0
up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

0
cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

0
दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

0
CM Yogi

सीएम योगी ने 481 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे, बोले-भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार सिर्फ योग्यता का सम्मान

May 7, 2026
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने 5 सालों में लिखी ‘ममता के बेदखली’ की स्क्रिप्ट!

May 7, 2026
namo bharat train

नमो भारत ने रचा इतिहास, हर चुनौती में कायम रहा भरोसा

May 7, 2026
8th Pay Commission

DA बढ़ोतरी पर अब 8वें वेतन आयोग का क्या होगा असर?

May 7, 2026

Recent News

CM Yogi

सीएम योगी ने 481 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे, बोले-भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार सिर्फ योग्यता का सम्मान

May 7, 2026
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने 5 सालों में लिखी ‘ममता के बेदखली’ की स्क्रिप्ट!

May 7, 2026

Categories

  • Bihar
  • Buzz
  • Delhi
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Special Story
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.