news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

योगी सरकार का अहम फैसला, कई विभागों में बड़े पैमाने पर हुए तबादले

by National Agenda
May 31, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। विभागों के कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में परिवहन, शिक्षा और आबकारी विभाग के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परिवहन विभाग में शासन ने 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तबादला किया है।

एआरटीओ (प्रवर्तन द्वितीय दल) मनोज कुमार मिश्रा को एआरटीओ (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। वहीं, एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) कानपुर देहात की सोमलता यादव को एसआरटीओ (प्रवर्तन तृतीय दल) कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

परिवहन विभाग में तबादलों की कड़ी में एआरटीओ (प्रशासन) कुशीनगर मोहम्मद अजीम को एआरटीओ (प्रशासन) श्रावस्ती नियुक्त किया गया है। वहीं, एआरटीओ (प्रशासन) बलिया अरुण कुमार राय को एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) मीरजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, एआरटीओ (प्रवर्तन) बिजनौर गौरी शंकर ठाकुर का तबादला कर उन्हें एआरटीओ (प्रशासन) फिरोजाबाद बनाया गया है। एआरटीओ (प्राविधिक) परिक्षेत्र लखनऊ हिमांशु जैन को एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) मुख्यालय के साथ-साथ एआरटीओ (प्रशासन) विस्तार पटल, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं, श्रावस्ती विनीत कुमार मिश्रा को एआरटीओ (प्रवर्तन चतुर्थ दल) गाजियाबाद, एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) हमीरपुर अमिताभ राय को एआरटीओ (प्रशासन) बाराबंकी बनाया गया है। एआरटीओ (प्रशासन) बाराबंकी अंकित शुक्ला को एआरटीओ (प्रवर्तन द्वितीय दल) गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं, एआरटीओ (प्रवर्तन) आजमगढ़ अतुल कुमार यादव को एआरटीओ (प्रशासन) देवरिया और एआरटीओ प्रतापगढ़ दिलीप कुमार गुप्ता को एआरटीओ (प्रशासन) मैनपुरी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, एआरटीओ (प्रवर्तन) अमरोहा महेश कुमार शर्मा को एआरटीओ (प्रशासन) बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरटीओ अलीगढ़ प्रवेश कुमार को एआरटीओ (प्रशासन) शामली तथा एआरटीओ (प्रशासन) शामली रोहित राजपूत को एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) कानपुर देहात में तैनात किया गया है। एआरटीओ (प्रशासन) मीरजापुर संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) फतेहपुर, एआरटीओ एटा सत्येन्द्र कुमार को एआरटीओ (प्रशासन) अलीगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है।

एआरटीओ में किए गए तबादले

एआरटीओ (प्रशासन) मैनपुरी शिवम यादव को एआरटीओ (प्रशासन) एटा नियुक्त किया गया है। वहीं, एआरटीओ (प्रवर्तन) फर्रुखाबाद सुभाष चंद्र राजपूत को एआरटीओ (प्रवर्तन) आजमगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा, एआरटीओ (प्रवर्तन तृतीय दल) वाराणसी सुधांशु रंजन को एआरटीओ (प्रवर्तन प्रथम दल) मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। एआरटीओ (प्रवर्तन) सोनभद्र राजेश्वर यादव को एआरटीओ (प्रशासन) कुशीनगर तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) मीरजापुर सुशील कुमार मिश्रा को एआरटीओ (प्रशासन) पीलीभीत नियुक्त किया गया है। एआरटीओ (बाध्य प्रतीक्षा) प्रवीण कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) हमीरपुर तथा एआरटीओ (बाध्य प्रतीक्षा) सौम्या पांडेय को एआरटीओ (प्रशासन) उरई बनाया गया है।

डिप्टी व असिस्टेंट रजिस्ट्रार को नई तैनाती

राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रकों के तबादले किए गए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार का भी स्थानांतरण किया गया है। उप्र राज्य विवि सेवा के रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रकों के तबादले किए गए हैं। वहीं डिप्टी व असिस्टेंट रजिस्ट्रार का भी बदलाव किया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली का और अमृत लाल को महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ का रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार को बनाया गया है। कई डिप्टी रजिस्ट्रार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार का भी स्थानांतरण दूसरे विश्वविद्यालयों में किया गया है।

लखनऊ समेत 6 आबकारी उपायुक्त बदले

शासन ने जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले के बाद शनिवार को उप आबकारी आयुक्तों को भी स्थानांतरित कर दिया। वाराणसी मंडल के उप आबकारी आयुक्त प्रदीप दुबे को लखनऊ, राकेश कुमार सिंह को लखनऊ से आगरा, विजय प्रताप सिंह को आगरा से देवीपाटन मंडल गोंडा, आलोक कुमार को देवीपाटन मंडल गोंडा से उप आबकारी आयुक्त (विधि) मुख्यालय, राकेश कुमार अग्रवाल को गोरखपुर से बरेली, शैलेंद्र प्रताप सिंह को बरेली से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।

30 जिलों में नए बीएसए की तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को 30 बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले कर दिए। इसके साथ ही 19 अधिकारियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, संतोष कुमार को शामली, राकेश सिंह को आगरा, अनिल कुमार को फिरोजाबाद, आलोक सिंह को अलीगढ़, रणवीर सिंह को हाथरस, अनुपम अवस्थी को एटा, नवीन कुमार को बदायूं और जय शंकर श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नियुक्त किया गया है।

मैनपुरी का नया बीएसए नियुक्त

सूची के अनुसार, वीरेंद्र कुमार सिंह को बुलंदशहर, दीपा भाटी को हापुड़, देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़, प्रिंसी मौर्य को फतेहपुर, भूपेंद्र सिंह को वाराणसी, समीर को जौनपुर, गोरखनाथ पटेल को सीतापुर और डॉ. राम जियावन मौर्य को देवरिया का बीएसए बनाया गया है। अनिल कुमार सिंह को कुशीनगर, अमित सिंह को मुरादाबाद, हरिओम सिंह को कानपुर नगर, आशीष कुमार पांडेय को कानपुर देहात, रत्नेश कुमार को ललितपुर, पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर, विकास चौधरी को जालौन, पूनम को कन्नौज, मुकेश खरवार को हमीरपुर, जितेंद्र कुमार गौड़ को झांसी, रंजना शुक्ला को चित्रकूट, विकास चंद्र श्रीवास्तव को बलरामपुर, सुरजीत सिंह को महाराजगंज और विकास कुमार सिंह को मैनपुरी का नया बीएसए नियुक्त किया गया है।

स्वाती भारती व दिव्या गुप्ता को सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी बनाया गया है। विमलेश कुमार को बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्याल का विधि अधिकारी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश को बेसिक शिक्षा निदेशालय का सहायक उप शिक्षा निदेशक बनाया गया है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026
smart transportation services

UP : RTO के चक्कर हुए कम! स्मार्ट परिवहन सेवाओं से कैसे बदला सिस्टम?

June 19, 2026
pm modi

रोजगार मेला नए भारत की पहचान, PM मोदी ने गिनाईं PM-VBRY की उपलब्धियां

June 19, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.