news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

परिसीमन बिल लाएगी केंद्र सरकार? ‘वेट एंड वॉच’ मोड ने बढ़ाया सस्पेंस

by National Agenda
July 31, 2026
in National
0
Loksabha
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: मॉनसून सत्र के अब केवल दो सप्ताह बचे हैं. 10 बैठकें होनी हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर संविधान संशोधन विधेयक लाएगी या नहीं?

संसद के गलियारों में इस महत्वपूर्ण विधेयक को लेकर कोई हलचल नहीं है. सत्ता पक्ष खुल कर बोलने को तैयार नहीं. वहीं विपक्ष बेसब्री से सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहा है. हालांकि सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी खेमे में बड़े पैमाने पर तोड-फोड़ और दलबदल ने इन अटकलों को बढ़ावा दिया था कि सरकार मॉनसून सत्र में यह विधेयक ला सकती है.

सरकार ने उन बिलों को भी टालने का फैसला किया जिन पर विपक्षी खेमे में उसके संभावित सहयोगी दलों को आपत्ति थी. जैसे विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, जेल जाने पर पीएम, सीएम और मंत्री की कुर्सी छिनने वाला संविधान संशोधन विधेयक और एक देश एक चुनाव के लिए संविधान संशोधन विधेयक.

छात्रों के प्रदर्शन ने फेल किया सरकार का प्लान

लेकिन इस बीच नीट पेपर लीक पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों ने सरकार की रणनीति को गड़बड़ा दिया. इन प्रदर्शनों ने ऐसे दलों को खुलकर सरकार का विरोध करने पर मजबूर कर दिया जो परिसीमन के संविधान संशोधन विधेयक पर सरकार का साथ दे सकते हैं. इनमें डीएमके और एनसीपी शरद पवार प्रमुख हैं. इनके तीस सांसदों का समर्थन मिलने से सरकार लोक सभा में दो तिहाई बहुमत के आंकड़े के नजदीक पहुंच सकती है.

अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा विपक्ष

दूसरी और कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल छात्र प्रदर्शन और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने अपनी तोप का मुंह गृह मंत्री अमित शाह की ओर मोड़ दिया है. छात्रों पर पुलिस की ज्यादती के विरोध में अब वे शाह के इस्तीफे की मांग कर रही हैं.

अगले हफ्ते FCRA संशोधन बिल ला रही सरकार

इस बीच सरकार ने शोरगुल के बीच ही बिल पारित कराना शुरू कर दिया है. वंदे मातरम को कानूनी संरक्षण देने वाले बिल पर विपक्ष ने वॉकआउट किया. लेकिन डीएमके ने चर्चा में भाग लेकर विरोध किया. वहीं जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक हंगामे के बीच बिना चर्चा के ही पारित करा लिया गया. अगले सप्ताह सरकार एफसीआरए संशोधन बिल ला रही है, जिसका विपक्ष तीखा विरोध कर रहा है.

चर्चा टालने के लिए हंगामे की रणनीति होगी?

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपने तीखे विरोध को आगे भी जारी रखने की योजना बना रही है. कांग्रेस जानती है कि सरकार दो तिहाई बहुमत के मुहाने पर पहुंच चुकी है. ऐसे में उसकी योजना संसद में हंगामे को लगातार बनाए रखने की हो सकती है ताकि परिसीमन और महिला आरक्षण के संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा का माहौल ही न बन सके.

गौरतलब है कि संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए विशेष बहुमत चाहिए. इसके लिए कम से कम आधे सदस्यों की उपस्थिति और इसमें दो तिहाई बहुमत चाहिए. मतदान के समय सदन में शांति होनी आवश्यक है.

12 साल में पहली बार सरकार का बिल गिरा

दूसरी ओर सरकारी सूत्र यह इशारा दे चुके हैं कि दो तिहाई बहुमत के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही सरकार यह बिल मॉनसून सत्र में लाएगी. अप्रैल में विशेष सत्र में सरकार यह बिल पारित नहीं करा सकी थी. पिछले बारह वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ था जब सरकार का कोई बिल गिरा. इससे उसकी किरकिरी हुई थी. हालांकि बीजेपी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया था और प बंगाल विधानसभा चुनाव में उसे इसका लाभ भी मिला.

‘J&K और असम में जो हुआ वही पूरी देश में होगा’

दूसरी ओर कांग्रेस परिसीमन विधेयक को लेकर आशंकित है. उसे लगता है कि बीजेपी इसके माध्यम से 2029 लोक सभा चुनाव के लिए जमीन मजबूत करना चाहती है. परिसीमन को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर बीजेपी अपने आधार के क्षेत्रों को मजबूत कर सकती है. इसे गेरीमैंडरिंग कहते हैं यानी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को ऐसे तय करना जिसमें सत्तारूढ़ दल को लाभ मिल सके. कांग्रेस के अनुसार, बीजेपी मे जम्मू-कश्मीर और असम में ऐसा ही किया और अब महिला आरक्षण के बहाने पूरे देश में यही करना चाहती है.

सरकार वेट एंड वॉच के मोड में है

शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अलग से करीब पंद्रह मिनट तक मुलाकात हुई. सरकार के आला सूत्रों का कहना है कि परिसीमन बिल के बारे में अभी पक्के तौर पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. अगले कुछ दिनों में सदन में क्या कुछ होता है, उसे देख कर ही तय होगा कि बिल लाया जाए या नहीं. सरकार तेल देखेगी और तेल की धार भी. यानी सरकार वेट एंड वॉच के मोड में है.

हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर परिसीमन के आधार पर 2029 लोक सभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करना है तो इसकी वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिक समय नहीं बचा है. अगर सरकार की मंशा अगला लोक सभा चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ कराना है तो उसे यह बिल जल्दी ही पारित कराना होगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.