news
Monday, August 31, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

कांग्रेस का विभीषण कौन?

by National Agenda
June 10, 2026
in Politics
0
कांग्रेस का विभीषण कौन?
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

भोपाल: घर का भेदी लंका ढाए…सारी जानकारी हमें कांग्रेस के लोग ही उपलब्ध करा रहे थे। ये दावा और कोई नहीं खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कर रहे हैं। मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा उम्मीदवारी का नामांकन रद्द होने के बाद खंडेलवाल पहली बार मीडिया के सामने आए और सीधे—सीधे कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर अंगुली उठा दी। अब कांग्रेस अपने खेमे में ऐसे विभीषण की तलाश में जुटी है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय भूचाल है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद जहां भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा है। ऐसे दौर में भाजपा कांग्रेस के जख्म पर नमक छिड़कने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसमें सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले से ही मीनाक्षी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने की बात कह चुके हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी इसमें बड़ा बयान दिया है।

घर का भेदी लंका ढाए, सबको पता है कौन दे रहा था?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को मीडिया के कैमरों के सामने स्पष्ट कहा कि, आपको सब जानकारी है, हमारे पास कहां से जानकारी आ रही है। इस बारे में मैं किसका नाम बताऊं? घर का भेदी लंका ढाए, हमें समय-समय पर सारी जानकारी वही दे रहे थे। कौन दे रहे इस बारे में मैं क्या कहूं।

गलती कांग्रेस की है, फॉर्म भरने में जानबूझकर गलती की

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने स्पष्ट कहा कि, राज्यसभा चुनाव के लिए जो फार्म 26 भरा जाता है, उसे भरने और जानकारी देने में चूक और कांग्रेस की है। गलती कांग्रेस की है। यदि फार्म भरने में जानबूझकर कोई चूक कर रहा है, फार्म में जानकारी देनी चाहिए। ऐसा कोई भी आपराधिक प्रकरण जिसमें दो साल से अधिक सजा का प्रावधान है। रिटर्निंग अधिकारी को जानकारी होना चाहिए। मीनाक्षी ने खुद इसे छिपाया।

आपके लोग आपके साथ नहीं है, भाजपा क्या करे?

खंडेलवाल ने स्पष्ट कहा कि, आपके ही लोग आपके साथ नहीं रह रहे, इसमें भाजपा क्या करेगी? हमारे पास कागज कहां से आ रहे, तेलंगाना में तो हमारी सरकार नहीं है। आप ही कागज नहीं लगा रहे, आप ही कागज उपलब्ध करा रहे, आप ही फॉर्म में नहीं भर रहे, ये गलती तो कांग्रेस की है। कांग्रेस बताए कि आखिर ऐसी क्या लड़ाई थी, जिसमें इतनी बड़ी राष्ट्रीय नेता को राज्यसभा का फॉर्म निरस्त करा दिया।

आरोपों पर कांग्रेस अभी तक मौन साधे है

बता दें कि मीनाक्षी नटराजन नामांकन केस में भाजपा की तरफ से खुलेआम लगाए जा रहे आरोपों और वरिष्ठ नेताओं को विभीषण सिद्ध करने के बावजूद एक भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बीते 24 घंटों में प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले में पूरी कांग्रेस चुप्पी साधे है। इधर भाजपाई कार्यकर्ता कैलाश विजयवर्गीय के साथ खड़े एक कांग्रेस नेता की फोटो वायरल कर रहे हैं? इसमें कहा जा रहा है यह फोटो बहुत कुछ बोल रही है!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
solar panel

वाराणसी में तैयार की जाएंगी सोलर दीदियों की फौज, करेंगी बड़ा काम

July 20, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

PM Modi

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम की सप्लाई पर भी बनी बात

August 30, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

864 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा JPNIC… CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

August 30, 2026
PM Modi

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने नशामुक्ति से लेकर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया बड़ा संदेश

August 30, 2026
india vs pakistan

भारत ने पाक में बैठे आकाओं को सिखाया, पोर्न देखने लगे आतंकी

August 30, 2026

Recent News

PM Modi

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम की सप्लाई पर भी बनी बात

August 30, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

864 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा JPNIC… CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

August 30, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.