news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

जब काशी में बाबा विश्वनाथ का हुआ तिरंगा श्रृंगार, शंख-घंटियों के बीच गूंजा हर-हर महादेव

by National Agenda
August 15, 2026
in Uttar Pradesh
0
Baba Vishwanath
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

वाराणसी। आज 15 अगस्त की सुबह देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है. कहीं स्कूलों में झंडा फहराया जा रहा है, कहीं देशभक्ति के गीत बज रहे हैं. वाराणसी में आजादी के जश्न की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. यहां बाबा काशी विश्वनाथ का दरबार भी तिरंगे के रंग में सज गया. सुबह-सुबह जब मंगला आरती हुई तो बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से किया गया. यानी देश का तिरंगा और बाबा की भक्ति, दोनों एक ही जगह नजर आए.

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का मौका है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हर दिन भक्तों की भीड़ और भक्ति का माहौल रहता है, लेकिन 15 अगस्त की सुबह यहां का नजारा थोड़ा अलग है. बाबा के दरबार में फूलों से तिरंगे का स्वरूप तैयार किया गया. केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से बाबा का अद्भुत श्रृंगार किया गया. जैसे ही मंगला आरती शुरू हुई, शंख और घंटियों की आवाज से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.

एक तरफ आरती की धुन थी, दूसरी तरफ तिरंगे के रंग. और इन दोनों के बीच बाबा विश्वनाथ का दिव्य स्वरूप. काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में त्योहारों और खास मौकों पर अलग-अलग तरह के श्रृंगार होते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा श्रृंगार अपने आप में खास रहा. भक्तों के लिए यह सिर्फ फूलों की सजावट नहीं थी, बल्कि आस्था के साथ देशभक्ति का एहसास भी था.

मंगला आरती के दौरान मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. शंख की आवाज, घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच तिरंगे के तीन रंग बाबा के दरबार की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे. केसरिया, सफेद और हरा… तीनों रंगों की फूलों से सजावट ने बाबा विश्वनाथ के दरबार को एक अलग ही रूप दे दिया.

सोचिए, सुबह का वक्त है. काशी की गलियां अभी पूरी तरह जागी भी न हों. मंदिर में मंगला आरती शुरू है. शंख और घंटियां बज रही हैं. और सामने बाबा विश्वनाथ तिरंगे के रंगों में सजे हों. यही तस्वीर आज 15 अगस्त की सुबह वाराणसी में दिखाई दी. देश आजादी का जश्न मना रहा है और काशी अपने आराध्य के दरबार में उसी जश्न को आध्यात्म से जोड़ रही है.

इस पूरे आयोजन की खास बात यही रही कि यहां राष्ट्रभक्ति और भोले की भक्ति एक साथ दिखाई दी. तिरंगे के रंगों में सजे बाबा विश्वनाथ का यह स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. आज 15 अगस्त की सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में जब तिरंगे के तीनों रंग फूलों के जरिए उतरे, तो भक्ति और देशभक्ति का ये संगम देखने लायक बन गया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.