news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

by National Agenda
June 29, 2026
in Delhi
0
Delhi's new EV policy
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। यह नई नीति 1 जुलाई से लागू होने की तैयारी में है और 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। इस पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट, खरीद पर सब्सिडी, पुराने वाहन स्क्रैप करने पर इंसेंटिव और चार्जिंग नेटवर्क जैसी कई बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का दावा है कि अगले चार वर्षों में इस योजना के जरिए करीब ₹15,000 करोड़ का लाभ लोगों को मिलेगा।

नई पॉलिसी के तहत ₹30 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली प्योर इलेक्ट्रिक कारों पर 100 फीसदी रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ रहेगी। इससे नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की लागत काफी कम हो जाएगी। हालांकि, हाइब्रिड वाहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के लिए भी आकर्षक सब्सिडी का ऐलान किया है। पहले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर ₹30,000 की सब्सिडी मिलेगी। दूसरे साल यह राशि ₹20,000 और तीसरे साल ₹10,000 होगी। ई-ऑटो और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वालों को पहले साल ₹50,000, दूसरे साल ₹40,000 और तीसरे साल ₹30,000 तक की सहायता मिलेगी। एन1 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर ₹1 लाख तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

नई नीति में पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने पर भी जोर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति BS-IV या उससे पुराने चार पहिया वाहन को स्क्रैप कर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे ₹1 लाख का स्क्रैपिंग इंसेंटिव मिलेगा। इससे पुराने वाहनों की संख्या घटेगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग सुविधा मानी जाती है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार पूरे शहर में करीब 30,000 EV चार्जिंग पॉइंट स्थापित करेगी। इसके अलावा एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया जाएगा, जहां लोग सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहनों के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

नई पॉलिसी के तहत मार्च 2030 तक दिल्ली के 30 फीसदी स्कूल बस बेड़े को इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। वहीं, 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का पंजीकरण बंद कर केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं माना जाता है। सरकार का कहना है कि नई EV पॉलिसी का मकसद लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और राजधानी को धीरे-धीरे जीरो-एमिशन ट्रांसपोर्ट सिस्टम की ओर ले जाना है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.