news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ड्रग्स माफिया को पाताल से ढूंढकर निकालेंगे

by National Agenda
October 20, 2026
in Politics, Punjab
0
Amit Shah
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लुधियाना: पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, “पंजाब की स्थिति बहुत ही खराब है। पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। मैं चिट्टा (ड्रग्स) से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ।”

2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे- शाह

शाह ने साफ कहा, “2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे। पंजाब के हर जिले में नशा माफिया है। ड्रग्स माफिया को पाताल से ढूंढकर निकालेंगे।”

अमित शाह ने कहा, “आज मैं गुरुदासपुर, संगरुर और मानसा, पंजाब के 3 स्थानों पर जाकर आया हूं। गुरुदासपुर में 40 साल का विक्रमजीत सिंह, संगरुर में गुलजार सिंह और मानसा में परविंदर सिंह झोटा, इन तीनों की नशे के खिलाफ लड़ाई के कारण या तो हत्या हुई है या उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी है।”

मैंने अपने आप को कभी इतना दुखी नहीं पाया- शाह

अमित शाह ने कहा, “मैं 30 सालों से विधानसभा और लोकसभा में चुनकर आता हूं। कई जगहों पर कई हादसों में मैंने परिवारजनों से मिलने का काम किया और उन्हें सांत्वना दी लेकिन आज मैं देश और पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि मैंने अपने आप को कभी इतना दुखी नहीं पाया है।”

अमित शाह ने कहा, “इन तीनों के परिवार से जब मैं मिला, तो वहां चिट्टा के व्यापार से पीड़ित और परेशान लोग भी जमा हुए थे। इन्होंने जो पंजाब की स्थिति बताई, वो दिल्ली के कागजों की रिपोर्ट में जो पढ़ते हैं, उससे कई गुना ज्यादा झकझोर देने वाली है।”

AAP पर साधा निशाना

अमित शाह ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं AAP सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसी ने बेटा खोया है, किसी ने भाई और पति खोया है, इन सबका यहां की AAP की सरकार के पास क्या जवाब है। बहाना बहाने के अलावा मैंने कोई जवाब नहीं सुना। मैं जब पहले पंजाब आया था तो मैंने नशा मुक्त पंजाब की रैली को संबोधित किया था। मैं नशा के कारोबार को समाप्त करने की अपील करने के लिए आया था। उल्टा मुझ पर ही आरोप मढ़े गए। आज भी मैं दुखी लोगों को सांत्वना देने आया लेकिन मुझे मेरे नाम के साथ गाली-गलौच किया गया। मैं उनको केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा, लेकिन नशे के कारोबार को तो समाप्त करिए।”

शाह ने किया सवाल- ये ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं के पास कैसे पहुंचती है?

अमित शाह ने कहा, “मैं AAP को याद करवाने आया हूं कि आप 3 महीने में नशे के कारोबार खत्म करने का वादा करके पंजाब की गद्दी पर बैठे हो। 5 साल हो गए। कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि आपके सिपाही भी पकड़े जाते हैं। उनके पास से 10-12 किलो हेरोइन पकड़ी जाती है। जो नशे के कारोबार का विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है या मार दिया जाता है।”

अमित शाह ने कहा, “पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। ये ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं के पास कैसे पहुंचती हैं?”

गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर अब तक 20,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर अब तक 20,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.