news
Monday, October 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

सेंसर तकनीक से लैस वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम, जाने कब तक होगा तैेयार

by National Agenda
June 18, 2026
in Uttar Pradesh
0
varanasi cricket stadium
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

वाराणसी: गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम अंतिम चरण में है. स्टेडियम सेंसर बेस्ड तकनीक पर तैयार किया जा रहा है. लगातार 3 घंटे भी मूसलाधार बारिश होगी तो मात्र 20-30 मिनट में मैच दोबारा शुरू कराया जा सकता है. सेंसर बेस लाइट, पिच की हाईटेक तकनीक इसे अनोखा बना रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गंजारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी. सितंबर 2026 में से निर्माण कंपनी इसे तैयार करके हैंडओवर कर देगी. संभावना जताई जा रही है कि ट्रायल मैच के बाद 2027 में यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा.

32 हजार लोगों की क्षमता: स्टेडियम की बात करें तो इसे काशी महादेव की थीम पर तैयार किया गया है. यहां का मीडिया सेंटर डमरू के आकार का नजर आ रहा है. फसाड लाइट को त्रिशूल का रूप दिया गया है और इस पूरे स्टेडियम को अर्द्ध चंद्राकार यानी कि बनारस के घाट के स्वरूप में बनाया गया है.

यहां 32,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय फैसिलिटी वाला ड्रेसिंग रूम बनाया गया है. मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम के पिच के आधार पर इसके पिच को तैयार किया गया है.

सेंसर तकनीक से लैस वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम.

आधुनिक पिच हो रही तैयार: इस स्टेडियम की पिच में मिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया है, बल्कि रेत, कंकड़ का प्रयोग किया गया है. इस पर विशेष तरीके के केमिकल के साथ घास को उगाया गया है. इस तकनीक का प्रयोग मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया गया है. इससे खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं होगी.

सितंबर में होगा हैंडओवर: प्रोजेक्ट के हेड सरोज शुक्ला ने बताया कि 332 करोड़ रुपए की लागत से यह स्टेडियम तैयार किया गया है. यह करीब 3.5 एकड़ में फैला हुआ है. उन्होंने बताया कि, यहां पर 32000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

इसे 3 महीने में बनाकर BCCI को हैंडओवर कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्टेडियम में ड्रेनेज व्यवस्था की गई है. अगर 3 घंटे भी मूसलाधार बारिश होती है, तो 20 मिनट में यह क्रिकेट पिच मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि हमने पूरे पिच में जगह-जगह पाइप के जरिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया है, जिसके साथ तुरंत पानी निकलने लगेगा. सेंसर बेस्ड लाइट व्यवस्था रखी है. यदि कोई व्यक्ति लाइट के पास से गुजरेगा तो लाइट जलेगी. इसके बाद लाइट बंद हो जाएगी. बिजली की बचत और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखा गया है.

बनारस की थीम पर स्टेडियम: उन्होंने बताया कि स्टेडियम को काशी महादेव और घाट के थीम पर तैयार किया गया है. यदि आप पूरे स्टेडियम को देखेंगे तो यह आपको अर्द्ध चंद्राकार स्वरूप में नजर आएगा. जैसा यहां के घाट दिखाई देते हैं. इसके साथ ही भगवान शिव के त्रिशूल की तरह फसाड लाइट लनाई गई है.

स्टेडियम के पीछे के स्ट्रक्चर को बेलपत्र के अनुसार बनाया गया है. इसके आगे की दीवारों पर बेलपत्र की डिजाइन तैयार की गई है. मीडिया सेंटर को डमरू की डिजाइन में तैयार किया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है.

आध्यात्म और अत्याधुनिकता दोनों का समावेशन इस स्टेडियम में देखने को मिलेगा. हमने पर्यावरण का भी ख्याल रखा है. एसटीपी के माध्यम से यहां प्रयोग होने वाले जो सीवरेज पानी है रिफाइंड करके दूसरे कामों में लिया जाएगा. इसके जरिए कार वॉशिंग, पौधों को पानी देना, सफाई इत्यादि में इनका प्रयोग होगा.

बेहतरीन कुर्सियां लगीं: उन्होंने बताया कि यदि हम इस स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की सुविधा की बात करें तो उसका भी भरपूर ख्याल रखा गया है. यहां पर जो चेयर लगाए गए हैं, वह कोई सामान्य चेयर नहीं हैं. यह ज्यादा वजन वहन कर सकते हैं. यही नहीं यह सालों साल खराब भी नहीं होंगे.

यदि स्टेडियम में कभी आग लगती है तो सेकेंड में आग पर काबू पाया जा सकता है. इससे कोई भी जनहानि नहीं होगी. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए यहां पर दो पवेलियन भी बनाए गए हैं. ड्रेसिंग रूम में इंटरनेशनल फैसिलिटी है. स्टीम एंड सौना, जकूजी जैसी सुविधाएं दी गई है.

90 फीसदी काम पूरा: वाराणसी मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बताया कि यह इंटरनेशनल स्टेडियम वाराणसी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इसका 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. जुलाई-अगस्त में उसका काम पूरी तरीके से फाइनल हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से पूर्वांचल के लोगों को एक बड़ा लाभ मिलेगा और वाराणसी स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित होगा. स्टेडियम वाराणसी के विकास में बेहद महत्वपूर्ण योगदान देगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.