news
Wednesday, August 26, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में UP ने रचा इतिहास, एक ही दिन में रिकॉर्ड 35+ करोड़ वृक्षारोपण

by National Agenda
July 12, 2026
in Uttar Pradesh
0
ek ped
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

गोरखपुर/ लखनऊ: यूपी में सबसे बड़े पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर से की. इस महा अभियान को ‘एक पेड़ मां के नाम’ ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ दिया गया है. आज इसके तहत 35 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है.

प्रकृति की रक्षा करना मकसद: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. गोरखपुर में सीएम योगी ने भगवानपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बरगद, पीपल, मौलश्री और नीम का पौधा लगाकर हरियाली कायम रखने और प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया.

वृक्षारोपण ईश्वरीय कार्य है. यह सृष्टि की सेवा, मानवता की उपासना और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है.आइए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर हरित, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश के इस ‘जन-महायज्ञ’ का हिस्सा बनें.- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी

पौधा लगाने के बाद सीएम ने ली सेल्फी: सीएम योगी ने लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया, और उनके समुचित संरक्षण के निर्देश दिए. कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के छात्र, एनसीसी कैडेट और स्काउट्स भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ संवाद किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सेल्फी भी ली. उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दूत बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

पौधा लगाने के बाद सीएम योगी ने ली सेल्फी

यूपी में रिकॉर्डतोड़ पौधारोपण: मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल तक जीवसृष्टि बनी रहे, इसके लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है. इसी के दृष्टिगत पौधरोपण महाभियान की शुरुआत की गई है. विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष 5 करोड़ पौधे लगाए गए. मुख्यमंत्री ने बताया कि, पिछले वर्ष 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए. नौ वर्ष में अब तक प्रदेश में 242 करोड़ पौधरोपण किया जा चुका.

मां हर व्यक्ति, हर जीव के लिए दुनिया की सबसे सुंदर उपहार होती है. हम खुद के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, लेकिन सबकुछ देने वाली धरती माता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं. खुद की आरोग्यता के लिए हम सभी को धरती माता की आरोग्यता का ध्यान रखना होगा.- योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

लघु फिल्म और वानिकी कैलेंडर का विमोचन: पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अवसर पर आयोजित जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश के नौ वर्ष की हरित गाथा’ लघु फिल्म और ‘वानिकी कैलेंडर’ का विमोचन किया. लघु फिल्म में यूपी में पिछले नौ सालों में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों और हासिल उपलब्धियों को दर्शाया गया है. जबकि वानिकी कैलेंडर में वर्ष 2026-27 के लिए वन विभाग की कार्ययोजना का उल्लेख है.

पौधारोपण अभियान को लेकर बच्चों में उत्साह

प्रदूषण मुक्त होगा उत्तर प्रदेश!: लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पौधारोपण अभियान में शामिल हुए.दरअसल सरकार यूपी को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी है. उसी के तहत उत्तर प्रदेश की नदियों के किनारे अविरल धारा पौधरोपण किया जा रहा है. इसमें गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, समेत कई प्रमुख नदियों के किनारे पौधरोपण हो रहा है. गंगा किनारे 4495.72 हेक्टेयर में 79.86 लाख से अधिक पौधरोपण किया जा रहा है. यमुना किनारे सर्वाधिक 647 स्थल चिह्नित किए गए हैं.

लखनऊ पौधारोपण अभियान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यूपी में सुबह 10 बजे तक 5 करोड़ पौधारोपण: पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है. फोटो भी लोड हो रहे हैं. सुबह 10 बजे तक 5 करोड़ 20 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए.

गोरखपुर में विभागों को मिली जिम्मेदारी: गोरखपुर में इस वर्ष 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए वन विभाग समेत विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विभाग पौधा लगाने का टारगेट

  • वन विभाग 1937000
  • ग्राम विकास 1861000
  • कृषि विभाग 576000
  • उद्यान विभाग 285000
  • पर्यावरण विभाग 238000
  • पंचायती राज 202000
  • राजस्व विभाग 143000

गोरखपुर में इस मौके पर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026
allahabad high court

हिजाब नहीं, स्कूलों में यूनिफार्म ही जरूरी…. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसले में दिया संदेश

August 26, 2026
ev charging hubs

ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी की बड़ी छलांग; CM योगी के नेतृत्व में मिला तीसरा स्थान

August 26, 2026

Recent News

hydrogen train

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास, 6,000 KM सफर में 36 टन कार्बन एमिशन घटाया

August 26, 2026
CM Yogi

50000 ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, CM योगी बोले- अब हर योजना का केंद्र बिंदु बेटी है!

August 26, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.