लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पद पर प्रमोशन पाने वाले 28 अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों के कंधों पर आईपीएस रैंक लगाई. इस दौरान डीजीपी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
समारोह के दौरान डीजीपी ने कहा कि पुलिस सेवा बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है. इसलिए सभी अधिकारी जहां भी तैनात हों, पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. डीजीपी ने कहा कि अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है और सभी अधिकारियों को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करना चाहिए.
पिपिंग सेरेमनी में जिन अधिकारियों को आईपीएस रैंक लगाया गया, उनमें कमल किशोर, सुरेश चन्द्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेन्द्र कुमार, मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी और पवित्र मोहन त्रिपाठी शामिल हैं.
डीजीपी ने समारोह के दौरान पदोन्नति पाने वाले सभी 28 पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डीजीपी ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और जनता के बीच पुलिस की बेहतर छवि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित पुलिस मुख्यालय के कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.












