लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले UP बीजेपी ने अलग-अलग मोर्चों की टीम का ऐलान कर दिया है। UP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी को बनाया गया है। वहीं, UP महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि रावल को नियुक्त किया गया है। साथ ही, SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी अनूप वाल्मीकी को दी गई है। इसके अलावा, किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी और ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रधान को नियुक्त किया गया है। जानें कि अलग-अलग मोर्चा में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है।
UP BJP की महिला मोर्चा की टीम
यूपी बीजेपी के महिला मोर्चा की बात करें तो डॉ. रश्मि रावल के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पाण्डेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह (ममता सिंह), मधु पाण्डेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को नियुक्त किया गया है। महामंत्री रूप में वर्षा कौशिक और अनिता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अभी सरोज कुशवाहा हैं।












