news
Monday, October 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को होगा प्रोत्साहन राशि का वितरण

by National Agenda
June 17, 2026
in National
0
PM Modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों को वितरित करेंगे. यह कार्यक्रम देश में रोजगार सृजन और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह योजना केंद्र सरकार की प्रमुख रोजगार प्रोत्साहन पहल है, जिसका उद्देश्य नए रोजगार अवसरों का निर्माण, युवाओं को औपचारिक कार्यक्षेत्र से जोड़ना, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना तथा सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करना है. योजना के माध्यम से अब तक देशभर में लगभग 15 लाख नए रोजगार अवसरों को समर्थन मिल चुका है.

15 हजार रुपये की मिलती है प्रोत्साहन राशि

योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत अधिक आत्मविश्वास के साथ कर सकें. पात्र प्रथम-नियोजित कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है. वहीं, जो नियोक्ता अपने संस्थानों में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करते हैं, उन्हें प्रत्येक नए कर्मचारी पर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है. इससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को अधिक लोगों को रोजगार देने के लिए प्रोत्साहन मिलता है.

सरकार ने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को विशेष महत्व देते हुए इस क्षेत्र के नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन अवधि चार वर्ष निर्धारित की है, जबकि अन्य क्षेत्रों के नियोक्ता दो वर्ष तक इस लाभ का उपयोग कर सकते हैं. इसका उद्देश्य देश में उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है.

दो सालों में 3.5 करोड़ जॉब्स होंगी क्रियेट

यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू हुई थी. लगभग 99,446 करोड़ रुपये के कुल बजट प्रावधान के साथ शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करना है. इनमें से करीब 1.92 करोड़ लाभार्थी ऐसे युवा होंगे जो पहली बार रोजगार की दुनिया में कदम रखेंगे.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सरकार के उस व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसके तहत आर्थिक विकास का लाभ सीधे युवाओं तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित, औपचारिक तथा गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध हो. रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देकर यह योजना विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.