news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

बिजनेस के लिए घर के सोने को बनाएं अपनी ताकत, मिनटों में पाएं लोन

by National Agenda
May 24, 2026
in Economy
0
gold
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: नया बिजनेस शुरू करना हो, अपने मौजूदा कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हो या फिर अचानक सामने आई किसी फाइनेंशियल जरूरत को पूरा करना हो तो सबसे बड़ा सवाल हमेशा ‘पैसों के इंतजाम’ का होता है. कई बार लोग फंड की कमी के कारण अपने बेहतरीन बिजनेस आइडिया को छोड़ देते हैं या फिर बाजार से महंगे ब्याज पर कर्ज ले लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर की तिजोरी में रखा हुआ सोना इस मुश्किल को पल भर में हल कर सकता है? जी हां, अपने सोने का सही इस्तेमाल करके आप बेहद कम ब्याज पर और बिना किसी झंझट के ‘गोल्ड लोन’ (Gold Loan) ले सकते हैं.

आमतौर पर जब आप बिजनेस लोन या पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं. भारी-भरकम दस्तावेज, सिबिल स्कोर की लंबी जांच और लंबा प्रोसेस आपके उत्साह को कम कर देती है. इसके उलट गोल्ड लोन एक ‘सिक्योर्ड लोन’ (Secured Loan) है. चूंकि आप लोन के बदले अपना सोना बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के पास गारंटी के तौर पर रख रहे हैं, इसलिए इसमें कागजी कार्रवाई ना के बराबर होती है. अगर आपका सिबिल स्कोर खराब भी है, तब भी आपको गोल्ड लोन मिलने में कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि बैंक के पास आपका सोना सुरक्षित रहता है.

मुथूट और मणप्पुरम जैसी कंपनियों और बैंकों की आसान सेवाएं

आज के समय में गोल्ड लोन लेना बेहद पारदर्शी और तेज हो गया है. मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) जैसी एनबीएफसी और देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक महज कुछ मिनटों में लोन मंजूर कर देते हैं.

गोल्ड लोन की खासियतें

आकर्षक ब्याज दरें: पर्सनल लोन (12% से 18%) की तुलना में गोल्ड लोन काफी कम ब्याज दर (आमतौर पर 7% से 12% के बीच) पर मिल जाता है.

इंस्टेंट अप्रूवल: आप बैंक या गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच में सोना लेकर जाते हैं, वहां सोने की शुद्धता और वजन की जांच होती है और तुरंत आपके हाथ में या बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है.

फ्लेक्सिबल रीपेमेंट: आपको हर महीने भारी EMI चुकाने का तनाव नहीं होता. कई संस्थान आपको सिर्फ हर महीने ब्याज चुकाने और लोन अवधि के अंत में मूलधन देने की सुविधा देते हैं.

अपने बिजनेस को दें नई उड़ान

बिजनेस में कभी-कभी अचानक से कच्चे माल की जरूरत पड़ जाती है या किसी बड़े ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुरंत कैश की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में बाजार से 2-3 रुपये सैकड़ा (24% से 36% सालाना) पर ब्याज लेने के बजाय घर में निष्क्रिय पड़े सोने का इस्तेमाल करना सबसे समझदारी भरा फैसला है. आपका सोना लॉकर में बंद रहकर सिर्फ धूल खाएगा, लेकिन गोल्ड लोन के जरिए वही सोना आपके बिजनेस के लिए ‘वर्किंग कैपिटल’ बन सकता है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.