news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

by National Agenda
October 21, 2026
in Economy, International
0
donald trump
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका की पिछली व्यापारिक संधियों से काफी अलग होगा. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत भी इस समझौते को लेकर इच्छुक है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं.

भारत से ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?

पत्रकारों के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- भारत समझौता करना चाहता है. हम समझौता करेंगे. हां, हम इसके काफी करीब हैं. ट्रंप ने दावा तो किया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौता अमेरिका की ओर से पहले किए गए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा. लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कौन-सी नई शर्तें शामिल होंगी या इसकी औपचारिक घोषणा कब की जाएगी.

कितने हफ्तों में फाइनल हो सकती है ट्रेड डील?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी व्यापार वार्ता में प्रगति की जानकारी दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप देने में अब महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्ते लग सकते हैं. रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. कुछ तकनीकी बारीकियों को सुलझाना बाकी है. दस्तावेज की भाषा और शर्तों को लेकर दोनों पक्षों की समझ एक जैसी होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस बातचीत में सीधे शामिल नहीं हैं. व्यापार वार्ता की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिनिधियों के पास है.

जयशंकर और रुबियो की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा?

मंगलवार (20 अक्टूबर) को मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार के अलावा रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. बैठक में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर हुई प्रगति का स्वागत किया गया. दोनों देशों ने इसे जल्द पूरा करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए गए.

रुबियो बोले- भारत और अमेरिका के रिश्ते असाधारण

मुंबई में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मेजबानी में ‘फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ आयोजित किया गया. इसमें एस. जयशंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम में मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हर विषय पर एक जैसी राय होना जरूरी नहीं है. कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं. लेकिन दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में असाधारण तालमेल है. उन्होंने मुंबई को भारत की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया. रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय मुलाकातें और अधिक होनी चाहिए.

जामनगर दौरे पर ऊर्जा सहयोग रहेगा अहम मुद्दा

मार्को रुबियो बुधवार (21 अक्टूबर) को गुजरात के जामनगर जाएंगे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे में ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे पहले भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मिल्वॉकी और वाशिंगटन में मुलाकात की थी.

दोनों देशों ने फरवरी में व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा तैयार होने की घोषणा की थी. हालांकि, अमेरिकी टैरिफ नीतियों में बदलाव के कारण आगे बातचीत जारी रही. फिलहाल ट्रंप और रुबियो के ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि समझौता जल्द पूरा हो सकता है. लेकिन इसकी अंतिम तारीख और शर्तों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.