news
Thursday, June 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

क्या है गोस्मार्ट कार्ड? किसी भी मेट्रो में करिए यात्रा, ATM से पैसे निकाल सकते हैं

by National Agenda
June 25, 2026
in Uttar Pradesh
0
gosmart card
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

आगरा: एक कार्ड के सहारे अब आप देशभर में किसी भी मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। यही नहीं किराए में भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा वॉटर पार्क, रेस्तरां आदि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मेट्रो रेल की ओर से गोस्मार्ट कार्ड लॉन्च किया गया है, जो आपको यात्रा के साथ बहुत सी खरीदारी में रियायत देगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) ने गोस्मार्ट कार्ड की शुरुआत की है, जिसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) कहा जाता है। इस कार्ड को वन नेशन-वन कार्ड की तर्ज पर एनसीएमसी ने तैयार किया है, जिससे मेट्रो की यात्रा और भी स्मार्ट रहेगी। कार्ड की लॉन्चिंग ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर की गई थी, जिसमें यूपीएमआरसी के निदेशक (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार, निदेशक (संचालन) प्रशांत मिश्रा, निदेशक (वर्क एंड इंफ्रास्ट्रेक्चर) सीपी सिंह, आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस कार्ड का मुख्य लाभ यह है कि यह एक इंटर-ऑपरेटेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, यानी इस कार्ड का इस्तेमाल देश की दूसरी मेट्रो, बस, पार्किंग, रिटेल सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है, जो एनसीएमसी कार्ड का अनुपालन करती हैं। एनसीएमसी कार्ड के जरिए यात्री पूरे देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह होगा इस्तेमाल

यात्रा के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है, अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड की तरह प्रयोग करना होगा। एनसीएमसी कार्ड पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है। एनसीएमसी कार्ड से मेट्रो में यात्रा के लिए क्यूआर टिकट खरीदने की सुविधा है। आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर्स पर कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है। एनसीएमसी कार्ड जारी करने वाले 23 बैंकों की शाखाओं पर भी कार्ड उपलब्ध रहेगा। ये कार्ड दिल्ली, कोच्चि, पुणे, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ आदि मेट्रो स्टेशन पर भी गोस्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बसों, पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे बनेगा गोस्मार्ट कार्ड

एसबीआई से इस कार्ड को जोड़ा गया है। आप किसी भी स्टेशन जाकर अपना आधार कार्ड दीजिए और 100 रुपये के साथ इसे बनाया जाता है। इसके अलावा आप इसमें 2000 तक रिजार्च कर सकते हैं। इस कार्ड को आप यात्रा के अलावा किसी मॉल या रेस्तरां में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आगरा के वेम्बो वॉटर पार्क और ब्रज रसायनम में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। वेम्बो वॉटर पार्क में एंट्री 800 रुपये है, लेकिन इस कार्ड से आप 400 में एंट्री पा सकते हैं। इसके साथ ही आप एटीएम से पैसे भी विड्रॉल कर सकते हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

gosmart card

क्या है गोस्मार्ट कार्ड? किसी भी मेट्रो में करिए यात्रा, ATM से पैसे निकाल सकते हैं

June 25, 2026
cm yogi

लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी के सख्त आदेश, 71 प्रतिष्ठान सील और 83 को नोटिस मिलने से हड़कंप

June 25, 2026
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

UP में BJP लगाएगी हैट्रिक? 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने संगठन में ऐसे सेट किया जातीय समीकरण

June 25, 2026
coaching centre

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026

Recent News

gosmart card

क्या है गोस्मार्ट कार्ड? किसी भी मेट्रो में करिए यात्रा, ATM से पैसे निकाल सकते हैं

June 25, 2026
cm yogi

लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी के सख्त आदेश, 71 प्रतिष्ठान सील और 83 को नोटिस मिलने से हड़कंप

June 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.