लखनऊ। नीट यूजी की परीक्षा संपन्न हो गई है. जल्द ही रिजल्ट भी आ जाएगा. इसके बाद मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का दौर शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज कौन से हैं?
यूपी में कितने मेडिकल कॉलेज
जानकारी के मुताबिक, यूपी में 157 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें 115 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. वहीं, 42 निजी मेडिकल कॉलेज हैं.
SGPGI लखनऊ
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज में से एक है. यहां से एमबीबीएस, एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच समेत कई कोर्स कर सकते हैं.
AIIMS गोरखपुर
AIIMS गोरखपुर भी देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में शामिल है. यहां छात्रों को कम फीस में पढ़ाई करने का मौका मिलता है. यहां एमबीबीएस, बीएससी, एमडी, एमएस और एमएससी की पढ़ाई कर सकते हैं.
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
बीएचयू देश का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है. इसका मेडिकल डिपार्टमेंट अपनी एकेडमिक एक्सीलेंसी और रिसर्च के लिए फेमस है. बीएचयू में बहुत कम पैसे में मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं. बीएचयू में एमबीबीएस की फीस करीब 1.5 लाख रुपये सालाना है.
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)
KGMU यूपी के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में से एक हैं. केजीएमयू में कम फीस में छात्र पढ़ाई कर सकते हैं. इस कॉलेज में एमबीबीएस में कुल 250 सीटें हैं. केजीएमयू में एमबीबीएस की फीस 2.5 लाख रुपये है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मेडिकल डिपार्टमेंट एमबीबीएस, एमडी, एमएस और अन्य कोर्सेस के लिए जाना जाता है. यहां बेहतरीन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है. यहां एमबीबीएस की 150 सीटें हैं. इसकी फीस 2.20 लाख रुपये तक है.












