news
Saturday, May 9, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली में इस गर्मी नहीं हो पानी की किल्लत, 77 जल संसाधनों के कायाकल्प का आदेश

by National Agenda
May 9, 2026
in Delhi
0
water
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में गर्मियों की शुरुआत के साथ जल-संपदाओं के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली की अनमोल लेकिन तेजी से खराब हो रही जल-संपदाओं के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

एलजी संधू ने क्या दिए आदेश, जान लीजिए

  • एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि डीडीए तत्काल 77 जल-निकायों के पुनरुद्धार का कार्य शुरू करेगा।
  • इनमें से 6 जल-निकायों का जीर्णोद्धार अगले 30 दिनों के भीतर, 48 का कार्य 60 दिनों में और शेष 23 जल-निकायों का काम 90 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।
  • एलजी ने कहा कि राजधानी में जल संरक्षण को मजबूत करना बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब दिल्ली जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है।
  • उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जाए और तय समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

दिल्ली के विकास जुड़े प्रोजेक्ट पर भी चर्चा

बैठक के दौरान दिल्ली के विकास से जुड़ी अन्य प्रमुख परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर द्वारका, रोहिणी और नरेला उप-शहरों के व्यापक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा

इससे पहले हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि सरकार हर स्तर पर पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। सभी विभागों को भी इस मसले पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को कम परेशानी हो। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को राहत देते हुए कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से सभी नियोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि दोपहर में कुछ घंटे श्रमिकों को आराम दिया जाए और उन्हें धूप में काम न करना पड़े।

सीएम ने आगे कहा कि साथ ही, उनके लिए पानी, छांव और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना भी नियोक्ताओं की जिम्मेदारी होगी। स्कूलों को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूलों में पर्याप्त पानी, पंखा और गर्मी से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हर बच्चे को स्कूल से छुट्टी से पहले ओआरएस का घोल पिलाकर ही भेजा जाए, ताकि घर लौटते समय उसे गर्मी से राहत मिल सके।

Tags: उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधूजल संसाधनदिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ताहीट वेव
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

May 7, 2026
किसान

यूपी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सभी जिलों में होने जा रहा ये काम

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

0
up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

0
cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

0
दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

0
agni missile 6

भारत ने ‘फोड़’ दी एडवांस अग्नि मिसाइल, सहमे बांग्लादेश-पाकिस्तान और चीन

May 9, 2026
Birth Certificate

दिल्लीवाले अब घर बैठे ठीक करवा सकेंगे मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र!

May 9, 2026
cm yogi

UP में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 मंत्री लेंगे शपथ

May 9, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

इन 9 राज्यों में कभी नहीं खिला था कमल, मोदी के PM बनने के बाद रच गया इतिहास

May 9, 2026

Recent News

agni missile 6

भारत ने ‘फोड़’ दी एडवांस अग्नि मिसाइल, सहमे बांग्लादेश-पाकिस्तान और चीन

May 9, 2026
Birth Certificate

दिल्लीवाले अब घर बैठे ठीक करवा सकेंगे मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र!

May 9, 2026

Categories

  • Bihar
  • Buzz
  • Delhi
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.