news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Bureaucracy

जिस पारदर्शिता से हुई भर्ती, उसी पारदर्शिता से जनता की सेवा करें अधिकारी : सीएम योगी

by National Agenda
May 18, 2026
in Bureaucracy, Politics, Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में 9 लाख युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती हुई है. हम पूरी पारदर्शिता से भर्ती कर रहे हैं और नियुक्ति पाने वाले अधिकारियों से उम्मीद करते हैं कि वह भी पूरी पारदर्शिता से जनता की सेवा करें.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के तहत 21 विभागों के लिए चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.

लोक भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी लोक सेवा आयोग के मार्च में घोषित परिणाम के आधार पर ये अधिकारी 21 विभागों में जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, आपको और आपके अभिभावकों को बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि UPSSC ने पूरी पारदर्शिता से भर्ती की है. प्रगति की ओर वही जा सकता है, जिसने मेहनत से पद पाया होगा. जो व्यक्ति सिफारिश और पैसे के लेनदेन से पद पाता है. वह राज्य को प्रगति की जगह दुर्गति की ओर ले जाता है. इसी वजह से यूपी बीमारू हो गया था.

प्रदेश के बाहर यूपी की पहचान छुपाता था. मुख्यमंत्री ने आगे कहा, आपको नकल विहीन परीक्षा देने का मौका प्राप्त हुआ था. आपको चयन की प्रक्रिया में भी शुचितापूर्ण व्यवस्था मिली. क्या 2017 से पहले यह संभव था? सभी 932 अधिकारी सीधे नियुक्ति पाने के अधिकारी हैं.

सीएम ने कहाकि यूपी में हमने 9 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं. हमने ईमानदारी से नौकरी दी है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शासन योजनाएं बनाता है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन का काम अधिकारियों का होता है. परिणाम की जिम्मेदारी इसी तंत्र की होती है. हमने यूपी को बॉटम थ्री से टॉप थ्री तक पहुंचाया है. जो अधिकारी यूपी में काम कर लेगा, वह हर जगह काम कर लेगा.

मुख्यमंत्री ने नए अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा, जैसे पारदर्शी तरीके से आपका चयन हुआ है, ठीक वैसे ही पारदर्शी तरीके से आपको भी प्रदर्शन करना होगा. पहले 10 साल का काम आपके लिए पुख्ता नींव होगी. यही आपको जीवन भर सुखद अनुभूति कराएगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने जोर देकर कहा कि मेहनत और पारदर्शिता से मिला पद ही सच्ची प्रगति देता है. 2017 से पहले की भर्तियों में अनियमितताएं आम थीं, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया नकल मुक्त और शुचितापूर्ण है.

सीएम ने कहाकि नए अधिकारियों से उम्मीद है कि वे जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से काम करेंगे और प्रदेश को और आगे ले जाएंगे. यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. सरकार का दावा है कि 9 लाख नौकरियां ईमानदारी से दी गई हैं, जो सुशासन की मिसाल है.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे.

ओमप्रकाश राजभर टेंपो चलाते थे, आज मंत्री हैं: ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले पर्ची से PCS बनते थे, अब नौ लाख की भर्ती हुई और एक भी भर्ती गलत तरीके से नहीं हुई. उन्होंने ओमप्रकाश राजभर से पूछा कि अब प्रदेश की सड़कों का हाल कैसा है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोकतंत्र है, कोई भी कुर्सी पर बैठ सकता है.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाला समय भारत का और उत्तर प्रदेश का है. हमारा प्रदेश सुशासन का प्रतीक है. जहां भी पोस्टिंग मिले, गरीब को अमीर बनाने के प्रयास में जुट जाएं. ईमानदार अफसरों का बहुत नाम होता है. सभी सरकारी योजनाएं परिवारों तक ईमानदारी से पहुंचनी चाहिए.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Poonam Devi

जनता दरबार में पूनम देवी ने जताई गाय पालने की इच्छा, CM योगी ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

August 24, 2026
BJP President Nitin Naveen

मिशन 2027 के लिए BJP का रोड मैप तैयार, नितिन नवीन की तरकस में कितने कमान?

August 23, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता

August 23, 2026
UP and Yamanashi province of Japan

यामानाशी गवर्नर बोले- सीएम योगी के साथ मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन और विश्व शांति पर करेंगे काम

August 23, 2026

Recent News

Poonam Devi

जनता दरबार में पूनम देवी ने जताई गाय पालने की इच्छा, CM योगी ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

August 24, 2026
BJP President Nitin Naveen

मिशन 2027 के लिए BJP का रोड मैप तैयार, नितिन नवीन की तरकस में कितने कमान?

August 23, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.