news
Sunday, October 11, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

5 लाख+ युवाओं को मिलेगा रोजगार: मोदी सरकार ने ₹1.51 लाख करोड़ के ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल सिटी परियोजना को किया पास

by National Agenda
June 2, 2026
in National
0
Greenfield Industrial City project
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बुंदेलखंड के विकास को नई रफ्तार देने वाली योगी सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल सिटी परियोजना को केंद्र की मोदी सरकार से मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने झाँसी में विकसित होने वाली बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) की इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। करीब 1.51 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना से 5.6 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू होगा।

बुंदेलखंड के विकास में बड़ा कदम

यह परियोजना 253.33 वर्ग किलोमीटर यानी करीब 62,599 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसके दायरे में झाँसी के 33 गाँव आएँगे। मास्टर प्लान-2045 के तहत तैयार की गई इस इंडस्ट्रियल सिटी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

परियोजना को मंजूरी मिलने से पहले विशेषज्ञ समितियों ने कई चरणों में इसकी जाँच की। स्थानीय लोगों की राय जानने के लिए जनसुनवाई भी कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने परियोजना का समर्थन किया। सभी जरूरी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद केंद्र सरकार ने अंतिम मंजूरी दे दी।

उद्योगों का हब बनेगा झाँसी, लाखों को मिलेगा रोजगार

मास्टर प्लान के तहत करीब 83.66 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र उद्योगों के लिए आरक्षित किया गया है। यहाँ कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, रक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्रों से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाएँगे।

इस परियोजना से सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से 5.6 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड में निवेश और आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी।

हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

परियोजना में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है। कुल क्षेत्रफल का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना सीमा पर 50 मीटर चौड़ा और डोंगरी बाँध के चारों ओर 150 मीटर चौड़ा ग्रीन बेल्ट तैयार किया जाएगा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी किया जाएगा ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़ाई जा सके।

गाँवों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ, पानी के दोबारा इस्तेमाल की व्यवस्था

परियोजना के तहत नए आवासीय क्षेत्रों का विकास किया जाएगा और मौजूदा गाँवों को भी आधुनिक शहर के साथ जोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक संस्थान और कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। वहीं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस्तेमाल किए गए पानी का शोधन कर उसे दोबारा उपयोग में लाया जाएगा।

इसके लिए बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएँगे। अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रकार का गंदा पानी बेतवा, पहुज और अंगौरी नदियों में नहीं छोड़ा जाएगा।

बीडा सीईओ बोले- बुंदेलखंड के लिए नए युग की शुरुआत

बीडा के सीईओ संजय कुमार खत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मिली यह मंजूरी बुंदेलखंड के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बीडा को देश की सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उनका कहना है कि यह परियोजना बुंदेलखंड को वैश्विक विनिर्माण मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी बड़ा बदलाव लाएगी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.