news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली से आगरा तक सफर होगा सुपरफास्ट, 1123 करोड़ से बनेंगे 11 फ्लाईओवर और अंडरपास

by National Agenda
November 18, 2026
in Delhi, National
0
Flyovers
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले पलवल और फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दिल्ली-आगरा खंड पर 1123.56 करोड़ रुपये की लागत से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की परियोजना को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत जिले में दो फ्लाईओवर और फरीदाबाद में एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। पूरी परियोजना में तीन आरओबी, चार फ्लाईओवर और चार व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) बनाए जाएंगे। बाकी मथुरा और आगरा के लिए प्रस्तावित हैं।

इससे क्‍या बदल जाएगा?

परियोजना से पलवल और फरीदाबाद में हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इन दोनों जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन दिल्ली, गुरुग्राम, मथुरा और आगरा की ओर आवागमन करते हैं। औद्योगिक गतिविधियों, माल ढुलाई और दैनिक यात्रियों के कारण हाईवे पर यातायात का दबाव बना रहता है। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारों के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

पलवल में दो फ्लाईओवर से सुधरेगा यातायात

परियोजना के तहत पलवल जिले में दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे हाईवे पर प्रमुख स्थानों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। फ्लाईओवर बनने से स्थानीय वाहनों और लंबी दूरी के वाहनों के लिए आवागमन आसान होगा। खासकर दिल्ली और फरीदाबाद की ओर रोजाना नौकरी तथा कारोबार के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

फरीदाबाद में आरओबी से रेलवे फाटक पर राहत

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और ट्रेनों के गुजरने के दौरान वाहनों के लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।

रोजाना गुजरते हैं 68 हजार पीसीयू

दिल्ली-आगरा कॉरिडोर से प्रतिदिन लगभग 68 हजार पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) के बराबर यातायात गुजरता है। इसमें औद्योगिक वाहन, मालवाहक ट्रक, दैनिक यात्री और पर्यटकों के वाहन शामिल हैं। यातायात के इस दबाव को देखते हुए हाईवे पर फ्लाईओवर, आरओबी और अंडरपास जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.