news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

ऑनलाइन शॉपिंग में नहीं चलेगा फर्जी डिस्काउंट का खेल, सरकार ला रही नया नियम

by National Agenda
September 11, 2026
in Economy, National
0
online shopping
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बहुत से लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े डिस्काउंट का वादा किया जाता है, जिसमें 80 परसेंट तक का ऑफ तक दिया जाता है. आखिर में जाकर पता चलता है कि वह डील उतनी सस्ती नहीं है, जितना उसको प्रमोट किया. अब सरकार नए नियम लागू करने जा रही है, जिसके बाद ईकॉमर्स कंपनियों के भ्रामक ऑफर पर लगाम लगेगी.

नए नियमों के तहत सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमतों, डिस्काउंट, सर्च रिजल्ट, रिपोर्ट/कंप्लेंट और प्रोडक्ट की जानकारी को लेकर कंपनियों की जवाबदेही बढ़ाने जा रही है.

पीटीआई की रिपोर्ट में बताया है कि सरकार ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) रूल्स, 2020 में संसोधन किए हैं. ये नियम ‘कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019’ के तहत बनाए गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, संशोधित नियमों का उद्देश्य ई-कॉमर्स कारोबार में ट्रांस्पेरेंसी लाना है. साथ ही कस्टमर के हितों को मजबूत करना है.

नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. इसके बाद ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म को अट्रैक्टिव डील्स दिखाने के साथ कुछ जरूरी डिटेल्स को भी मेंशन करना पड़ेगा.

कीमत और डिस्काउंट को लेकर साफ जानकारी 

ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ा बदलाव कीमत और डिस्काउंट को लेकर किया जाता है. किसी भी सामान पर प्राइस कट या डिस्काउंट दिखाते समय ई-कॉमर्स कंपनी को घटी हुई कीमत के साथ उसकी प्रायर प्राइस भी बतानी होगी.

प्रायर प्राइस, असल में वह कीमत होती है, जिसको किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 30 दिनों के दौरान सेल किया गया है. ऐसे में किसी भी प्रोडक्ट की पुरानी कीमत बढ़ाकर उस पर बड़ी छूट दिखाने की कोशिश नाकाम साबित होगी और कस्टमर आसानी से समझ पाएंगे कि उनको कितनी सेविंग होगी.

सर्च रिजल्ट में भी मनमानी पर रोक

सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के सर्च सिस्टम को लेकर भी नियम सख्त किए हैं. कंपनियां ऐसे तरीके से सर्च रिजल्ट में बदलाव नहीं कर सकेंगी, जिससे ग्राहक गुमराह हो या किसी सर्च क्वेरी के नतीजों से प्रभावित हो.

साथ ही स्पॉन्सर्ड लिस्टिंग की पहचान भी साफ होगी और प्रमुख तरीके से करनी होगी. ग्राहक को यह समझ आना चाहिए कि कौन-सा प्रोडक्ट सामान्य सर्च रिजल्ट है और कौन-सा पेड प्रमोशन के जरिए ऊपर दिखाया जा रहा है.

डार्क पैटर्न पर भी सरकार की नजर

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर को किसी खास विकल्प की तरफ धकेलने या उसकी पसंद को प्रभावित करने वाले डार्क पैटर्न पर भी सख्ती की जा रही है.

ई-कॉमर्स कंपनियों को ‘डार्क पैटर्न्स, 2023’ से जुड़ी गाइडलाइंस का पालन करना पड़ेगा. इतना ही नहीं, कंपनियों को हर साल अपना सेल्फ ऑडिट करना होगा. इसके बाद उन्हें एक कम्प्लायंस सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा, जिससे यह पता चल सके कि प्लेटफॉर्म तय नियमों का पालन कर रहा है.

ग्राहक के पास रहेगा ग्रीवांस रिकॉर्ड

सरकार ने कंज्यूमर शिकायतों के सिस्टम को भी मजबूत करने की तैयारी की है. हर ई-कॉमर्स यूनिट को ‘नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन’ की कन्वर्जेंस प्रोसेस का पार्टनर बनना होगा.

सरकार के मुताबिक, 2025 में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को कुल 17,71,622 शिकायतें मिलीं. इनमें 5,11,196 शिकायतें, यानी करीब 29 फीसदी, ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़ी थीं.

अब अगर कोई ग्राहक शिकायत करता है तो उसे उसकी शिकायत की वही कॉपी देनी होगी, जिसे ग्रीवेंस ऑफिसर ने रिकॉर्ड किया है. इससे ग्राहक के पास अपनी शिकायत का आधिकारिक रिकॉर्ड रहेगा.

प्रोडक्ट की पूरी डिटेल देना जरूरी

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाली कंपनियों को भी ग्राहक के सामने ज्यादा जानकारी रखनी होगी. प्रोडक्ट के मामले में Best Before या Use Before जैसी जानकारी आदि को देना होगा. साथ ही रिटर्न, रिफंड, वारंटी, डिलीवरी और पेमेंट से जुड़ी कंडिशन के बारे में साफ-साफ बताना होगा. अगर सामान इंपोर्टेड है तो उसके इंपोर्टर की जानकारी और Country of Origin भी बताना जरूरी होगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.