news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

यूपी के सभी 75 जिलों में चलेगी बाल श्रमिक विद्या योजना!

by National Agenda
May 23, 2026
in Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति हैं। श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा और सुरक्षित कार्य वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा में शनिवार को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को नए प्रावधानों के साथ सभी 75 जिलों में लागू करने को कहा। अभी यह योजना 20 जिलों में चल रही है। योजना में 8 से 18 वर्ष के कामकाजी बच्चों को विद्यालयों से जोड़कर आर्थिक मदद दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने को कहा। सरकारी विभागों में भी इसके उपयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार मिलेगा। पोर्टल पर अभी 54,747 कुशल कामगार पंजीकृत हैं। सभी औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित होंगे। इन्हें केवल जुटान स्थल नहीं, बल्कि श्रमिक सहायता केंद्र बनाया जाएगा। दूसरे क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था भी होगी।

कानपुर में 200 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला औद्योगिक श्रमिक प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावास बनेगा। यहां बढ़ई, बिजली मिस्त्री, नलसाज जैसे कामों का प्रशिक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 3,030 रोजगार मेलों से 3.74 लाख युवाओं को रोजगार मिला। ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ से 27,555 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें 2,300 विदेश के लिए चुने गए। जर्मनी, जापान में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण शुरू होगा।

उन्होंने रोजगार संगम पोर्टल में कृत्रिम बुद्धि आधारित रोजगार मिलान और ऑनलाइन परामर्श व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रदेश में अब तक 32,583 कारखाने पंजीकृत हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने किया 655.45 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 655.45 करोड़ की लागत की 19 कार्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास बटन दबाकर किया। इसमें आठ का लोकार्पण व 11 का शिलान्यास सीएम ने किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने पांच योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाबी व प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्टालों के निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना के स्टाल पर गोदभराई व अन्नप्राशन कराया। साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार समस्याओं को टालने वाली नहीं, बल्कि समाधान देनी वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास को नई दिशा मिली है। अच्छी सड़कें, फ्लाईओवर, पुल और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना विकास संभव नहीं है। इसीलिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार देश के सभी हिस्सों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का काम कर रही है। सरकार के इस प्रयास के चलते ही नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं आम आदमी के पास तक पहुंची हैं।

महिलाएं स्वालम्बी हो रही हैं तथा प्रदेश का विकास तेजी से गति पकड़ रहा है। बहन- बेटियां सुरक्षित हैं और नाइट शिफ्ट में भी बिना किसी डर के काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.