news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

कृषि विभाग किसानों को दे रहा निःशुल्क बीज, जानिए कैसे मिलेगा?

by National Agenda
May 16, 2026
in Uttar Pradesh
0
किसान
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

मेरठ: प्रदेश भर में किसान इन दिनों अपनी अगली फसल की तैयारी में जुटे हैं, कुछ उन्नत बीज की तलाश में हैं, तो कुछ पहले से रखे हुए हैं. कुछ बीज की खरीदारी पर विचार कर रहे हैं, ताकि फसलों की पैदावार बेहतर हो सके. हालांकि, इस सीजन में कृषि विभाग भी कई फसलों के बीज निःशुल्क किसानों को उपलब्ध कराता है. साथ ही कुछ फसलो के बीज पर सब्सिडी भी देता है. जिसकी जानकारी ज्यादा तर किसानों को नही होती और वह बीज की तलाश में “घूमते फिरते” मिलते हैं. इस संबंध में मेरठ जिला कृषि अधिकारी ने कई बातें बताई.

उन्होंने बताया कि खरीफ के सीजन में किसान बड़ी संख्या में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि की खेती करते हैं, इसके साथ ही दलहनी फसलों में मूंग, उरद अरहर और मुंगफली जैसी फसलों को किसान तरजीह देते हैं. इस दौरान, कृषि विभाग की तरफ से दो तरह के बीज किसानों को वितरित किया जाता है. कुछ बीज ऐसे होते हैं जिसमें सब्सिडी मिलती है, जबकि वहीं कुछ बीज पूरी तरह से नि:शुल्क किसानों को दिया जाता है.

इसके अलावा धान, मूंग, अरहर और उरद का कुछ सामान्य बीज भी उपलब्ध कराया जाता है, जो कि 50 फीसदी अनुदान पर मिलता है. बीज वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किसानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जहां किसान अपना पंजीकरण कर बीज की बुकिंग कर बीज ले सकते हैं.

किसी ब्लॉक में अगर लक्ष्य की तुलना में ज्यादा ई बुकिंग हो जाती है तो फिर ई-लॉटरी की जाती है. ई लॉटरी में जिन किसानों का नाम आता है, उन किसानों को निकटवर्ती बीज भंडार से बीज मिलता है. अगर किसी विकास खंड में बुकिंग बीज लक्ष्य से कम होती है तो वहां किसानों की बुकिंग auto conferm हो जाती है और ब्लॉक के सभी किसानों को बीज मिल जाता है.

कृषि अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार, मेरठ में धान मुख्य फसल है, लेकिन इसका एरिया यहां सिर्फ 13000 हेक्टेयर है. इस क्षेत्रफल के लगभग 95 फिसदी हिस्से में धान उगाये जाते हैं. कृषि विभाग की तरफ से खासतौर से बासमती की जो उन्नत किस्में हैं, जिनमें पूसा बासमती की वैरायटी 1692,1847, 1718 और 1509 को लोग ज्यादा पसंद करते हैं. बासमती का बीज भी किसानों को दिया जाता है.

कृषि अधिकारी के मुताबिक, अभी बुकिंग खुली हुई है, किसान जाकर बुकिंग करा सकते हैं. एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेती के लिए बीज मिलती है. यहां कुछ नियम और शर्तें भी किसानों के लिए लागू हैं. अगर किसान इस वर्ष बीज लेता हैं, तो उसे अगले साल बीज नहीं मिलेगा. यानी कृषि विभाग अल्टरनेट ईयर पर बीज देता है. इसके आलावा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार सांबा, कोदो, रागी, बाजरा और ज्वार की मिनी कीटस किसानों में निःशुल्क वितरण कर रही है.

 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.