सहारनपुर। सरकार खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिससे उनको आर्थिक रूप से काफी मदद भी होती है। अब सरकार ने आसानी से जीवन यापन करने के लिए बुजुर्ग और बेसहारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक कदम उठाया है।
अब पात्र लाभार्थियों को अब 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से भी जोड़ा जाएगा।
निराश्रित महिलाओं व बुजुर्गों को पेंशन में राहत देते हुए सरकार ने राहत दी है। अब इनकी पेंशन राशि को बढ़ाया गया है। समाज कल्याण विभाग और महिला कल्याण विभाग के माध्यम से भरण-पोषण के लिए अभी तक बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन के आधार पर तीन-तीन माह की पेंशन उनके खातों में भेजी जाती थी।
अभी हाल में तीन-तीन माह की पेंशन खातों में भेजी गई है, इसमें तीन-तीन हजार रुपये ही भेजे गए हैं। बढ़ी पेंशन राशि का जिले के वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन के करीब 2,55,944 लाभार्थियों को जुलाई से लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन ने इसी के दृष्टिगत अभी हाल ही में चौथी किस्त की पेंशन राशि जारी की है।
जुलाई में मिलने वाली पहली किस्त से 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने की आस है। वहीं निराश्रित महिलाओं को भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जिले में वृद्धावस्था पेंशन पा रहे एक लाख 53 हजार व और करीब 1,02,388 निराश्रित महिलाओं को अब 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिला करेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। इससे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं अब एक साल में 18,000 रुपये पेंशन मिल जाया करेगी। वहीं भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़े जाने से स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ मिल जाया करेगा।










