news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

आरबीआई का NBFCs पर बड़ा एक्शन, 150 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन को किया रद्द

by National Agenda
May 14, 2026
in Economy
0
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) रद्द कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित कंपनियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड थीं। आरबीआई की सूची के विश्लेषण से पता चला कि इनमें से लगभग 67 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां दिल्ली में रजिस्टर्ड थीं जबकि लगभग 75 कंपनियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं।

क्या कहा आरबीआई ने?
RBI ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है। रद्द की गई संस्थाओं में कई छोटी और मध्यम आकार की फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट कंपनियां शामिल हैं। ये नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां लोन देने, लीजिंग, इन्वेस्टमेंट और इससे जुड़ी फाइनेंशियल गतिविधियों में लगी हुई थीं।

इस लिस्ट में तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों की कंपनियां भी शामिल हैं। रिजर्व बैंक के मुताबिक RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45-I के क्लॉज (a) में बताई गई परिभाषा के अनुसार ये कंपनियां नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर कोई भी कारोबार नहीं कर पाएंगी।

आपको बता दें कि नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां, ऐसे वित्तीय संस्थान हैं जो बैंकों की तरह ही लोन, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाएं देते हैं लेकिन उनके पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता। इनका विनियमन RBI अधिनियम के तहत RBI द्वारा किया जाता है।

रजिस्ट्रेशन रद्द होने का मतलब है कि ये कंपनियां अब NBFCs के रूप में काम नहीं कर सकतीं और न ही वे आरबीआई द्वारा विनियमित किसी भी वित्तीय व्यावसायिक गतिविधि को अंजाम दे सकती हैं।

एनबीएफसी को इस मामले में है छूट
हाल ही में रिजर्व बैंक ने एनबीएफसी को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने कहा था कि 1,000 करोड़ रुपये से कम संपत्ति और लोगों से जमा स्वीकार नहीं करने वाली एनबीएफसी एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन और अनिवार्य आरक्षित कोष से जुड़ी जरूरतों से छूट के लिए पात्र होंगी। केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर ऐसी एनबीएफसी के लिए अनुपालन संबंधी जरूरतों को आसान बनाने की बात कही है।

आरबीआई के एक सर्कुलर के मुताबिक जो एनबीएफसी जमा स्वीकार नहीं करती हैं, सार्वजनिक कोष प्राप्त नहीं करती हैं और जिनका किसी प्रकार का ग्राहक संपर्क नहीं है उन्हें आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45आईए और 45आईसी के प्रावधानों से एक जुलाई 2026 से छूट दी जाएगी। ऐसी मौजूदा एनबीएफसी, जिनके पास टाइप-1 एनबीएफसी के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है और जो निर्धारित शर्तों को पूरा करती हैं, वे 31 दिसंबर 2026 तक भारतीय रिजर्व बैंक से अपना रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

आरबीआई अधिनियम की धारा 45आईए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता से संबंधित है, जबकि धारा 45आईसी के तहत एनबीएफसी को एक रिजर्व फंड बनाना होता है और हर वर्ष अपने नेट प्रॉफिट का 20 प्रतिशत उसमें जमा करना होता है। अब तक ये एनबीएफसी आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 45आईए के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए बाध्य थीं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026
electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026

Recent News

Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026
electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.