news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

गृहमंत्री अमित शाह के आते ही संसद से भागे राहुल गांधी!

by National Agenda
August 11, 2026
in National, Politics
0
Amit Shah-Rahul Gandhi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें ‘बिगड़ा हुआ शहजादा’ करार दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि होंगे राजे-राजकुमार, ये बिगड़े दिल शहजादे… जब भी सदन में प्रधानमंत्री या गृहमंत्री बोलने खड़े होते हैं, राहुल गांधी सदन छोड़कर भाग निकलते हैं। भाजपा सांसद का यह बयान राहुल गांधी के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके उठाए मुद्दों के आगे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह संसद में टिक नहीं सकते।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हर मुद्दे पर बिंदुवार जवाब देने के लिए तत्पर हैं। ऐसे में विपक्ष के नेता को वाकआउट करने के बजाय अपनी जगह बैठकर पूरी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनका अपना इतिहास ही संसद से गायब रहने का रहा हो, उन्हें दूसरों पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। राहुल गांधी संसद सत्र के दौरान सदन से भागते हैं और सत्र खत्म होते ही विदेश भाग जाते हैं।

रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों की आवाज पर क्यों मौन हैं राहुल?

झारखंड की राजधानी रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर बोलते हुए त्रिवेदी ने कहा कि जायज और गैर-राजनीतिक मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ सरकार का रवैया अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कान पूरी तरह बंद हैं और उन्हें छात्रों की चीखें सुनाई नहीं दे रही हैं।

‘संसदीय मर्यादाओं को पहुंचाया जा रहा नुकसान’

संसदीय परंपराओं का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे या पूर्व में अधीर रंजन चौधरी, अरुण जेटली, सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के विपक्ष में रहते हुए भी कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने कभी यह कल्पना नहीं की होगी कि कोई व्यक्ति अपने व्यक्तिगत अहंकार के कारण देश की शीर्ष पंचायत को इस तरह बाधित करेगा।

‘सरकार ने हर मांग मानी, फिर भी चर्चा से भाग रहा विपक्ष’

विपक्ष के रुख पर सवाल उठाते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने विपक्ष और छात्रों की कई मांगों को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव कर छात्रों की मांग के अनुरूप कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं। इसके अलावा, कैबिनेट ने नए विधेयक को मंजूरी दी है और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी स्वीकार की गई है। त्रिवेदी ने कहा कि इन कदमों के बावजूद कांग्रेस और राहुल गांधी का रवैया यही दिखाता है कि वे संसद में किसी गंभीर और सार्थक बहस के पक्ष में नहीं हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.