news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

भारत के लिए पुतिन ने खोला हथियारों का पिटारा, S-500 से Su-57 के लिए दिया बड़ा ऑफर

by National Agenda
September 1, 2026
in International, National
0
pm modi- putin
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों के लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जल्द ही नई दिल्ली में होने वाली द्विपक्षीय बैठक से पहले रसिया ने भारत के सामने अपने दो सबसे एडवांस्ड हथियार सिस्टम S-500 प्रोमोथियस एयर डिफेंस मिसाइल और SU-57 फेलन स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की रणनीति तैयार की है।

S-500 मिसाइल सिस्टम

रूस की नई डिफेंस पिच का मुख्य केंद्र S-500 प्रोमेथियस है। रूस इसे भारत के बेड़े में पहले से मौजूद S-400 की सफलता के अगले कदम के रूप में देख रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना के S-400 सिस्टम ने असाधारण दूरी से दुश्मन के अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट को मार गिराया था। इस सफलता के बाद रूस ने भारत को 5 अतिरिक्त S-400 स्क्वाड्रन देने की भी पेशकश की है।

भारतीय स्वदेशी प्रोजेक्ट्स से टकराव

लेकिन S-500 का प्रस्ताव काफी जटिल है। भारत वर्तमान में खुद प्रोजेक्ट कुशा पर काम कर रहा है, जो S-400 श्रेणी का स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने का प्रोजेक्ट है।

इसके अलावा, भारत का अपना बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रोग्राम भी काफी आगे बढ़ चुका है। ऐसे में भारी बजट खर्च करके S-500 खरीदना क्या सही फैसला होगा, या फिर इस डील से भारत के अपने घरेलू प्रोजेक्ट्स को झटका लगेगा।

क्या है इसकी खासियतें

S-500 प्रोमेथियस रूस द्वारा विकसित दुनिया का सबसे उन्नत और शक्तिशाली अगली पीढ़ी का एयर और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह एस-400 मिसाइल सिस्टम से भी अधिक सक्षम और ऊंचाई पर मार करने वाला सामरिक सुरक्षा कवच है।

इसकी इंटरसेप्शन रेंज लगभग 500 से 600 किलोमीटर तक है। इसका एडवांस रडार 800 से अधिक किलोमीटर दूर से ही खतरे को भांप लेता है। इस सिस्टम का रिस्पांस टाइम 4 सेकंड से भी कम है, जबकि एस-400 का रिस्पांस टाइम लगभग 10 सेकंड है।

यह हाइपरसोनिक मिसाइलें, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM), क्रूज मिसाइलें, और पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट्स (जैसे F-35 और F-22) को आसानी से निशाना बना सकता है।

Su-57 स्टील्थ फाइटर

रूस का दूसरा बड़ा ऑफर Su-57 फेलन स्टील्थ फाइटर जेट है। भारतीय वायु सेना में फाइटर स्क्वाड्रनों की संख्या लगातार कम हो रही है और भारत के अपने स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को तैयार होने में अभी कई साल लगेंगे।

दूसरी ओर, क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं। चीन के पास 500 से अधिक J-20 स्टील्थ फाइटर जेट मौजूद हैं और पाकिस्तान को भी जल्द ही चीन से J-35 स्टील्थ जेट मिलने वाले हैं। इस खतरे से निपटने के लिए भारत को तुरंत 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स की जरूरत है।

SU-57 की खासियतें

सुखोई Su-57 रूस का पहला पांचवीं पीढ़ी का ट्विन-इंजन स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। यह विमान दुश्मन के रडार की पकड़ से बचने में सक्षम है। इसमें रडार सिग्नल्स को कम करने वाले कंपोजिट मटीरियल्स और आंतरिक हथियार का इस्तेमाल किया गया है।

यह बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति (Mach 1.3 से ज्यादा) से उड़ान भर सकता है और अधिकतम Mach 2 तक की गति प्राप्त कर सकता है।

सप्लायर्स में विविधता ला रहा है भारत

भारत ने पिछले दो दशकों में एक ही देश पर निर्भरता खत्म की है। किसी एक देश पर निर्भर रहने के बजाय भारत अपने रक्षा आपूर्तिकर्तओं में विविधता ला रहा है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों और फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट्स की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

इसके बावजूद, रूस को भारत में एक बड़ा फायदा हासिल है। दशकों से इस्तेमाल हो रहे रूसी टैंक, फाइटर जेट्स और पनडु्ब्बियों के कारण भारतीय सेना में रूसी तकनीक समाई हुई है।

भारत के अच्छे रिश्तों के चलते रूस वोरोनिश रडार, SU-30MKI बेडे़ का अपग्रेड और किलो-क्लास पनडुब्बियों का आधुनिकीकरण भी भारत को ऑफर कर रहा है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.