news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

सुखोई-30MKI को ‘सुपर फाइटर जेट’ बनाने की तैयारी, HAL का लक्ष्य जान दुश्मन होगा परेशान

by National Agenda
August 1, 2026
in National
0
sukhoi-30mki
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: सुखोई-30एमकेआई ( Su-30MKI ) फाइटर जेट्स को ‘सुपर सुखोई ‘ में बदलने के लिए भारतीय वायुसेना ने तैयारी तेद कर दी है। इसके तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) को हर साल 30 से बढ़ाकर 50 AL-31FP इंजन बनाने का टारगेट दिया गया है। यह कदम बेड़े की युद्धक क्षमता को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2024 में 240 AL-31FP इंजनों के लिए लगभग 26,000 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे।

भारतीय वायुसेना के इस कदम से पाकिस्तान और चीन जैसे देश की टेंशन तो जरूर बढ़ेगी, साथ ही दोनों की हर तरह की साजिश भी नाकाम होगी। बता दें कि HAL अभी हर साल लगभग 30 इंजन बनाती है, लेकिन समय की मांग को देखते हुए इस एयरोस्पेस कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इसे बढ़ाकर हर साल 50 यूनिट करना है।

16 साल पुराने सुखोई के इंजन को बदलने की जरूरत

यह विस्तार रणनीति भारत के मुख्य लड़ाकू विमानों के आधुनिकीकरण के लिए अहम कदम माना जा रहा है। वर्तमान में 259 से ज्यादा सुखोई-30MKI जेट सक्रिय सेवा में हैं, और ये लड़ाकू विमान देश के मुश्किल समय में हमेशा साथ दिया है।

चूंकि, इनमें से ज्यादातर लड़ाकू विमान 2010 के दशक के मध्य में HAL की नासिक फैसिलिटी से तेजी से शामिल किए गए थे, इसलिए अब वे ऐसे ऑपरेशनल पड़ाव पर पहुंच रहे हैं जहां उन्हें दूसरे सेट के इंजन (पावरप्लांट) की जरूरत होगी।

जैसे-जैसे ये ओरिजिनल इंजन अपनी अधिकतम सर्विस लाइफ और ओवरहॉल की सीमा तक पहुंच रहे हैं, इस दशक के उत्तरार्ध में नए AL-31FP इंजन की मांग तेज़ी से बढ़ने का अनुमान है।

रिजर्व स्टॉक बनाने के लए स्वदेशीकरण पर जोर

साल 2030 तक हर साल 50 इंजन बनाने के लक्ष्य से भारतीय वायुसेना को एक अच्छा-खासा रिजर्व स्टॉक बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, HAL विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशीकरण पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा है। इंजनों के मौजूदा बैच में 54% से ज्यादा हिस्सेदारी स्थानीय स्तर पर बने पुर्जों की है, और HAL मौजूदा डिलीवरी प्रोग्राम के आखिर तक इस हिस्सेदारी को 63% तक बढ़ाने के लिए देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइज के साथ मिलकर तेजी से काम कर रहा है।

AL-31FP इंजन की खासियत

  • इस इंजन का नोजल प्लस और माइनस 15 डिग्री तक घूम सकता है और इसकी मदद से सुखोई-30एमकेआई हवा में तीखे मोड़ और 360 डिग्री तक घूम सकता है।
  • यह इंजन बिना आफ्टरबर्नर के अधिकतम 12 हजार किलोग्राम फोर्स तक का जबरदस्त थ्रस्ट पैदा करता है, जो विमान को सुपरसोनिक गति देने में सहायता करता है।
  • इंजन के खराब होने की स्थिति में विभिन्न हिस्सों जैसे नोजल, आफ्टरबर्नर और कंप्रेसर ब्लेड को आसानी से बदला या रिपेयर किया जा सकता है।
  • अचानक थ्रॉटल बदलने या विपरीत परिस्थितियों में भी यह इंजन अत्यधिक ऊंचाई और गति पर स्थिर और सुरक्षित रूप से काम करता है।

सुखोई-30MKI की ताकत दुश्मनों के लिए घातक

  • यह फाइटर जेट हवा में ईन्धन भर सकता है जिससे इसकी एक बार में बिना उतरे लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता बहुत बढ़ जाती है।
  • यह फाइटर जेट ब्रह्मोस मिसाइल के साथ-साथ घातक हथियार ले जाने की क्षमता रखता है।
  • यह विमान लगभग 8,000 किलोग्राम से 12,000 किलोग्राम तक के बाहरी हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • यह फाइटर जेट बिना रुके करीब 3,000 किलोमीटर तक हमला कर सकता है और इसे दो शक्तिशाली AL-31FP टर्बोफैन इंजन से गति मिलती है।
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.