news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, इन नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल

by National Agenda
May 16, 2026
in National, Politics
0
Nitin Nabin
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: नितिन नबीन के भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी में बड़े पीढ़ीगत बदलाव की चर्चा तेज हो गई थी. महज 45 साल की उम्र में उन्होंने नितिन गडकरी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी भी उन्हें “मिलेनियल नेता” और पार्टी का “बॉस” बता चुके हैं. माना जा रहा है कि नितिन नवीन की नई टीम अनुभवी नेताओं और उभरते युवा चेहरों का मिश्रण होगी, जिसका लक्ष्य भाजपा के राष्ट्रवादी एजेंडे को अगले चरण तक ले जाना है. अब चर्चा ये है कि बीजेपी में जल्द ही संगठन में बदलाव होंगे. अब देखना ये होगा कि बीजेपी की टीम मिलेनियल में कौन कौन शामिल होता है.

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर खुद भाजपा की नई रणनीति का संकेत माना जा रहा है. बिहार सरकार में पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री रहने के बाद उनका संगठन में शीर्ष भूमिका तक पहुंचना इस बात का उदाहरण है कि भाजपा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव को साथ लेकर चलना चाहती है. इससे पहले राजनाथ सिंह और अमित शाह भी संगठन और सरकार के बीच अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल और नई राष्ट्रीय टीम का गठन 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा है. पार्टी सात राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और नए नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है.

मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें

मोदी सरकार 3.0 के दो साल पूरे होने से पहले केंद्र सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकालों का हवाला देते हुए मानते हैं कि आने वाले महीनों में मंत्रिपरिषद में बदलाव संभव है. अटकलों के समर्थन दावे ये किया जा रहे हैं कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नवंबर 2014 में पहली कैबिनेट विस्तार हुआ था, जबकि जुलाई 2016 और सितंबर 2017 में बड़े फेरबदल किए गए थे. दूसरे कार्यकाल में जुलाई 2021 में बड़ा विस्तार और मई 2023 में मंत्रियों के विभागों में बदलाव हुआ था.

ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी 3.0 के दो साल पूरे होने पर एक बार फिर मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन हो सकता है. 26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होंगे, जबकि 9 जून को तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे हो जाएंगे. फिलहाल केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 72 सदस्य हैं, जबकि संवैधानिक रूप से 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इससे नए चेहरों की एंट्री और कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की अटकलें बढ़ गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष फोकस किया जा सकता है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हाल ही में एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में भी कहा था,“बीजेपी का कार्यकर्ता फुल टाइम पॉलिटिक्स करता है, हम 24X7 काम करते हैं,” जिसे पार्टी के कैडर आधारित ढांचे और लगातार चुनावी तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

संगठन में युवा नेतृत्व पर जोर

बीजेपी में 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक बदलावों की तैयारी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश और बिहार में हालिया कैबिनेट विस्तार के बाद कई नेताओं को दोबारा संगठन में लाने के संकेत मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई नेताओं को नई संगठनात्मक टीम में जगह मिल सकती है. कई नेताओं को अगले साल होने वाले चुनाव के लिए राज्य प्रभारी का भी दायित्व मिल सकता है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम को लेकर चर्चाएं अंतिम चरण में बताई जा रही हैं.

20 जनवरी को अध्यक्ष पद संभालने के बाद से नितिन नवीन लगातार संगठनात्मक ढांचे में बदलाव और अहम नियुक्तियों पर मंथन कर रहे हैं. माना जा रहा है कि नई टीम की घोषणा जल्द हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, नई टीम में में युवा नेताओं को ज्यादा महत्व दिया जा सकता है. हालांकि संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है. राष्ट्रीय महासचिव स्तर पर भी कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है, ताकि अलग-अलग राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा सके. इसके अलावा महिला नेताओं को भी नई टीम में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा संगठन और भारत सरकार में संभावित फेरबदल केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि लंबे समय की राजनीतिक तैयारी का हिस्सा हैं. पार्टी 2027 में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति को नए सिरे से आकार दे रही है.इसके साथ ही भाजपा के भीतर अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि संगठन और सरकार में होने वाले बदलाव आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक दिशा, चुनावी संदेश और नेतृत्व संरचना पर गहरा असर डाल सकते हैं.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026
smart transportation services

UP : RTO के चक्कर हुए कम! स्मार्ट परिवहन सेवाओं से कैसे बदला सिस्टम?

June 19, 2026
pm modi

रोजगार मेला नए भारत की पहचान, PM मोदी ने गिनाईं PM-VBRY की उपलब्धियां

June 19, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.