नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार पांच देशों की यात्रा के चौथे पड़ाव में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। इस द्विपक्षीय दौरे का अहम मुद्दा होगा, भारत और नॉर्वे के संबंधों को व्यापारिक तौर पर मजबूती देना और इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना।
इस बीच पीएम मोदी को नॉर्वे के राजा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी सम्मानित होने के बाद एक्स हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है, यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’
पीएम मोदी क्या ने क्या बोला?
नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘रॉयल नॉर्वे के ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित होना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है और भारत और नॉर्वे के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है। यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ इसी के साथ पीएम मोदी 32वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए।
द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम
पीएम मोदी को मिले इस सम्मान के बाद कहा जा रहा है कि यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे उन विदेशी नेताओं और व्यक्तियों को देता है, जिन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में योगदान दिया हो।










