news
Tuesday, May 26, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Opinion

UP : निराश्रित महिलाओं के लिए मजबूत कड़ी बनी पेंशन योजना, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि

by National Agenda
May 25, 2026
in Opinion, Uttar Pradesh
0
दिल्ली लक्ष्मी योजना
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

मेरठ। पिछले करीब तीन माह से पेंशन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी के यहां चक्कर काट रही महिलाओं के लिए ये खबर खुशखबरी आई है। अगले माह इन महिलाओं के खाते में 21.82 करोड़ रुपए पहुंच जाएंगे।

जिले की 72,798 निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना बड़ा सहारा बन रही है। प्रदेश सरकार अगले महीने डीबीटी के माध्यम सीधे लाभार्थियों के खातों में इस राशि को भेजेगी। भेजेगी। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8,711 नई महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।

जिले में संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना लगातार अधिक महिलाओं तक पहुंच रही है। विधवा महिला पेंशन योजना के नाम से जानी जाने वाली इस योजना के तहत अब जिले की 72,798 महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले माह इन सभी पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के जरिए लगभग 21 करोड़ 82 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।

प्रदेश सरकार ने आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे महिलाओं को ज़्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि हर तीन माह में तीन हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे बैंक खाते में पहुंचती है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 की पहली तिमाही में जिले में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 64,087 थी। उस समय 19 करोड़ 11 लाख 15 हजार रुपये की राशि वितरित की गई थी। दूसरी तिमाही में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 66,979 पहुंच गई, जिनके खातों में 20 करोड़ 61 लाख 84 हजार रुपये भेजे गए।

वहीं चौथी तिमाही तक यह संख्या बढ़कर 72,798 हो गई और 21 करोड़ 82 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि वर्तमान में योजना में नए आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस माह तक प्राप्त सभी पात्र आवेदनों को सूची में शामिल कर लिया जाएगा और अगले महीने सभी पात्र निराश्रित महिलाओं के खातों में पेंशन की राशि भेज दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने के बाद आवेदन व्यवस्था अधिक सरल और पारदर्शी हुई है। महिलाओं को अब लंबी भागदौड़ का सामना नहीं करना पड़ता। प्रशासन की ओर से गांव और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके।

मुख्य बातें

  • जिले में कुल लाभार्थी महिलाएं : 72,798
  • अगले माह भेजी जाने वाली राशि : 21.82 करोड़ रुपये
  • हर महिला को सालाना सहायता : 12 हजार रुपये
  • भुगतान का तरीका : डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में
  • एक वर्ष में जुड़े नए लाभार्थी : 8,711 महिलाएं
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electrical

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, एनटीपीसी ऊंचाहार में नई यूनिट लगाने की तैयारी

May 25, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

UP : निराश्रित महिलाओं के लिए मजबूत कड़ी बनी पेंशन योजना, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि

May 25, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

सहकारी बैंकों के लिए रिजर्व बैंक ने बदले नियम!

May 25, 2026
electricity camp in UP from tomorrow

उत्‍तर प्रदेश : भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग ने तोड़े सभी रिकार्ड

May 25, 2026

Recent News

electrical

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, एनटीपीसी ऊंचाहार में नई यूनिट लगाने की तैयारी

May 25, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

UP : निराश्रित महिलाओं के लिए मजबूत कड़ी बनी पेंशन योजना, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि

May 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.