news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प और सेना के पराक्रम का प्रतीक: पीएम मोदी

by National Agenda
May 8, 2026
in National
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को कहा कि यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।

एएनआइ के अनुसार, एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- ”एक वर्ष पहले, हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने उन लोगों को उचित जवाब दिया जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत की थी। पूरा देश हमारे बलों को उनके साहस के लिए सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाया।”

मोदी ने आगे कहा कि इसने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवरता, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारे बलों के बीच बढ़ती संयुक्तता को भी प्रदर्शित किया। इसने यह भी दर्शाया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितना मजबूत किया है। आज, एक वर्ष बाद भी हम आतंकवाद को खत्म करने और उसे बढ़ावा देने वाले तंत्र को नष्ट करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।

आईएएनएस के अनुसार, गृह मंत्री शाह ने एक पोस्ट में कहा- ”ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक ऐतिहासिक मिशन है जो हमेशा हमारे दुश्मनों को हमारी सशस्त्र सेनाओं की सटीक प्रहार शक्ति की याद दिलाएगा। यह दिन हमारे दुश्मनों को साफ संदेश देता रहेगा कि चाहे वे कहीं भी छिपें, वे बच नहीं सकते। वे हमेशा हमारी नजर में हैं। मैं आज के दिन हमारी सेनाओं की अद्वितीय वीरता को सलाम करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदानों को सलाम करते हैं। उनका साहस और समर्पण अतुलनीय है और यह राष्ट्र की रक्षा करता है। हमारे सशस्त्र बल हमेशा निर्णायक कार्रवाई के लिए तैयार रहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर मोदी, शाह समेत भाजपा नेताओं ने बदली डीपी
प्रेट्र के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ समेत अनेक भाजपा नेताओं ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर(डीपी) को बदल लिया।

नई डीपी में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है। इस तस्वीर में तिरंगा है, जिसमें ‘सिंदूर’ के ‘ओ’ को लाल रंग से भरा गया है, जो विवाहित ¨हदू महिलाओं का प्रतीक है। पीएम ने सभी से अनुरोध किया कि वे भी सशस्त्र बलों और उनकी सफलता के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में ऐसा करें।

‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जीत हुई’
ऑस्ट्रिया हवाई युद्ध मामलों के विश्लेषक और इतिहासकार टाम कूपर ने ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष बाद कहा है कि ऐसा कोई कारण नहीं जिससे कहा जा सके कि मई 2025 में सैन्य टकराव में पाकिस्तान भारत पर भारी पड़ा।

कहा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए निर्धारित अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया।

इस दौरान जब भारतीय कार्रवाई का जवाब देने के लिए पाकिस्तानी सेना ने हमले किए तो भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के वायुसेना अड्डों को भी नुकसान पहुंचाया।

इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के कई विमान भी गिराए गए। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर में निसंदेह भारत की जीत हुई और भारत अपने उद्देश्य प्राप्त करने में सफल रहा।

Tags: Indian ArmyOperation Sindoorआतंकवादपीएम मोदीसशस्त्र बल
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.