लखनऊ। मेरठ और लखनऊ समेत प्रदेश के 18 शहरों में अब ई -बसों का संचालन होगा. मेरठ को 100 नई AC बसें मिलने जा रही हैं. वहीं, आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी एवं नोएडा (जेवर सहित) समेत और भी कई शहर शामिल हैं.
मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक ने बताया कि बीते दिनों सीएम योगी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. उन्हीं में परिवहन व्यवस्था को और सहूलियत भरा बनाने के लिए अब मेरठ समेत 18 शहरों में एसी बसों की खेप पहुंचाने का फैसला हुआ था. कैबिनेट की बैठक में बुधवार को इससे संबंधित प्रस्ताव नगर विकास विभाग की ओर से रखा गया था.
पहले चरण में कहां चलेंगीं ई बसें: आरएम संदीप नायक ने बताया कि 18 शहरों में ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा. उन्होंने बताया कि अब पहले चरण में प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, झांसी, , मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, सहारनपुर, वाराणसी एवं नोएडा (जेवर सहित) में ई-बसों का संचालन होगा.
मेरठ क्षेत्र के परिवहन विभाग के सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि मेरठ समेत कई निगम क्षेत्रों में 743 इलेक्ट्रिक बसों का पहले से ही संचालन किया जा रहा है. वहीं अब लखनऊ, आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी एवं नोएडा (जेवर सहित) में 982 बसों का संचालन होगा. इससे इन बसों की संख्या 1725 हो जाएगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.










