news
Friday, November 6, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! यूपी में 185 अतिरिक्त बसें चलेंगी?

by National Agenda
November 2, 2026
in Uttar Pradesh
0
E-buses
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहारों के दौरान बसों में होने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) वाराणसी परिक्षेत्र से 12 दिनों तक 185 अतिरिक्त बसें चलाएगा. इससे यात्रियों के लिए कुल 331 बसें उपलब्ध रहेंगी. सामान्य दिनों में इस परिक्षेत्र से 146 बसों का संचालन होता है. अतिरिक्त बसों के चलने से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिलेगी.

त्योहारों के दौरान दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए परिवहन निगम ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है. वाराणसी-गोरखपुर रूट पर सबसे ज्यादा 72 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. वहीं, वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 31 और गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 25 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी.

इसके अलावा वाराणसी-कानपुर रूट पर 13, वाराणसी-बैढ़न मार्ग पर 10 और जौनपुर-कानपुर मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. जौनपुर-गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग पर भी 8 और गाजीपुर-गोरखपुर मार्ग पर 8 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा. शक्तिनगर-लखनऊ और शक्तिनगर-कानपुर रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है.

गाजीपुर और जौनपुर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा

इस बार छठ पर्व पर गाजीपुर और जौनपुर के यात्रियों को खास सुविधा मिलने जा रही है. इन दोनों जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं थी. अब त्योहारों के दौरान गाजीपुर से एक और जौनपुर से दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. ये सभी बीएस-6 श्रेणी की बसें होंगी. इस व्यवस्था से दोनों जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सीधी बस सेवा का विकल्प मिलेगा. उन्हें दूसरे शहरों में जाकर बस पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जरूरत के मुताबिक बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होता है. इसी को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र में 185 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं. सामान्य दिनों में 146 बसें संचालित होती हैं, लेकिन त्योहारों के दौरान इनकी संख्या बढ़ाकर 331 कर दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे. इसका उद्देश्य यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना और त्योहारों के दौरान होने वाली परेशानी को कम करना है.

कैंट बस स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी मदद

बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए भी व्यवस्था की गई है. वाराणसी के चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस स्टेशन यानी कैंट बस स्टेशन पर 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों की तैनाती होगी.

ये कर्मचारी यात्रियों को बसों में बैठाने, अलग-अलग रूट की जानकारी देने और अन्य जरूरी सुविधाओं में मदद करेंगे. इससे त्योहारों के दौरान बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जानकारी और सहायता के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cm Yogi

बड़े ऐलान पर बड़ी राहत… यूपी में मिलेगी दोगुनी सहायता, पशुओं की मौत पर भी बढ़ा मुआवजा

November 6, 2026
SIR

SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने 7 राज्यों को दिए निर्देश

November 6, 2026
slum settlements in Delhi

दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों का होगा कायाकल्प, लाखों लोगों को मिलेंगे पक्के घर

November 6, 2026
kisan

यूपी के किसानों को राहत, फसल मुआवजे की रकम बढ़ी!

November 6, 2026

Recent News

cm Yogi

बड़े ऐलान पर बड़ी राहत… यूपी में मिलेगी दोगुनी सहायता, पशुओं की मौत पर भी बढ़ा मुआवजा

November 6, 2026
SIR

SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने 7 राज्यों को दिए निर्देश

November 6, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.