लखनऊ। यूपी में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी की (Livestock Extension Officer) 1200 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। हाल ही में इस नई भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन आयोग ने अपनी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया है।
पशुधन प्रसार अधिकारी की यह भर्ती पशुपालन निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी। कुल मिलाकर सभी कैटेगिरी में 1251 पदों को भरा जाएगा। यूपीएसएसएससी की की बाकी भर्तियों की तरह इसमें भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के जरिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद सीधे मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा। पशुधन प्रसार अधिकारी कौन बन सकता है? योग्यता क्या चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? आवेदन कब शुरू होंगे? ये सब कुछ यहां बताया गया है।
UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए योग्यता?
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से साइंस स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- 12वीं के बाद किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो साल का पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी की नॉलेज होनी चाहिए।
- अधिमानी अर्हता में प्रादेशिक सेना में दो साल की सेवा एनसीसी सर्टिफिकेट अगर है तो ये भी लगा सकते हैं।
- अभ्यर्थी ने 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 40 वर्ष का न हुआ हो।
- अधिकतम उम्र में एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुआ हो इसका नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
पशुधन प्रसार अधिकारी की मुख्य परीक्षा कैसे होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा। जिसमें 100 प्रश्न हल करने के लिए आएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। जिसमें हर गलत जवाब के लिए 25 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
परीक्षा में 3 भाग आएंगे। पहले भाग में पशुपालन, पशु शरीर रचना, पशु पोषण, पशु प्रजनन, डेयरी प्रबंधन, कुक्कुट पालन, पशु स्वास्थ्य एंव रोग प्रबंधन, पशुधन अर्थशास्त्र एंव उद्यमिता, फील्ड ट्रेनिंग एंव प्रायोगिक कार्य, व्यावहारिक भाग से 05-05 नंबर के सवाल आएंगे।
भाग-2 में कंप्यूटर एंव सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एंव इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एंव नवाचार का ज्ञान से 15 और यूपी जीके से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
नियुक्ति और सैलरी कितनी मिलेगी?
पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर चयन होने के बाद अभ्यर्थी की नियुक्ति पशुपालन निदेशालय में होगी। इस पोस्ट पर लेवल-05 के मुताबिक ₹29200-₹92300/- प्रति माह वेतन मिलेगा। 1251 में से 03 पद विशेष चयन के हैं, इन पर भी सैलरी समान ही तय की गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे।












